Uncategorized

रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया ने अपनी आधारशिला रखी जाने के बाद 15 वर्षों का सफर पूरा किया

चेन्‍नई के उपनगरीय इलाके ओरागदम में तेजी से विकसित हो रहे ऑटोमोटिव क्‍लस्‍टर में 26 अगस्‍त, 2008 को रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (RNAIPL)की आधारशिला रखी गई थी। आज 15 वर्षों के बाद रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने खुद को अग्रणी ऑटोमोटिव निर्माता के रूप में स्‍थापित कर लिया है और इस प्‍लांट में अब तक घरेलू तथा निर्यात बाजारों के लिए 2.5 म‍िलियन रेनॉ एवं निसान कारों का निर्माण किया जा चुका है। अगले कुछ वर्षों में, दो ईवी समेत छह नए मॉडलों को पेश करने की तैयारी के साथप्‍लांट आने वाले समय में रोमांचकारी सफर के लिए तैयार है।

कीर्ति प्रकाश, प्रबंध निदेशक,रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरएनएआईपीएल) का कहना है, ”आरएनएआईपीएल के 15 वर्षों के सफर का जश्‍न मनाते हुए, हमें इन वर्षों में अपने शानदार विकास पर गर्व है। इस दौरान हमने वाहन निर्माण के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता के साथ-साथ अपने ग्राहकों के लिए मूल्‍यवर्धन करने के साथ-साथ स्‍थानीय अर्थव्‍यवस्‍था में योगदान किया है। हम भारत समेत विदेशों में अपने ग्राहकों के लिए निसान और रेनॉ के शानदार उत्‍पादों को उपलब्‍ध कराने के अलावा पर्यावरण पर अपने परिचालनों का प्रभाव कम करने और अपने स्‍थानीय समुदायों के सस्‍टेनेबल विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics