भारत के अग्रणी एजुकेशन फीस पेमेंट स्टार्टअप लियो1 ने अपनी तरह की पहली एंबेडेड स्टैक नाम की नई तकनीक लॉन्च की है, यह आधुनिक सॉफ्टवेयर एजुकेशन इकोसिस्टम से सम्बंधित कई तरह सोलूशन्स प्रदान करता है, जो शिक्षण संस्थाओं, पैरंट्स और स्टूडेंट्स के लिए बहुत उपयोगी हैं।
लियो 1 एंबेडेड स्टैक की मदद से जयपुर में शिक्षण संस्थाएं इस आधुनिक तकनीक का उपयोग करके कई तरह के लाभ उठा सकती हैं। शिक्षण संस्थान एक सिंगल प्लेटफॉर्म/ सॉफ्टवेयर का उपयोग करके प्रशासनिक खर्चों को कम कर सकते है, छात्रों की फीस समय पर कलेक्ट कर सकते है, दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या को बढ़ाता है जिसका सीधा फायदा संस्थान के विकास और विस्तार के लिए पूंजी हासिल करने में भी होगा।
इस सॉफ्टवेयर से शिक्षण संस्थाएं स्टूडेंट्स को अनगिनत आईडी कार्ड जारी कर सकते हैं जिसका उपयोग पेमेंट कार्ड की तरह भी किया जा सकता है जिससे स्टूडेंट्स आसानी और सुविधाजनक तरीके से टैप कर पेमेंट कर सकता है और हर ट्रांजेक्शन पर स्टूडेंट्स को रिवॉर्ड पॉइंट्स भी मिलेंगे जिनका उपयोग स्टूडेंट्स किसी भी पर्पस जैसे शॉपिंग, फीस पेमेंट, ऑनलाइन कोर्स का सब्सक्रिप्शन जैसे अन्य चीजों के लिए कर सकता है।
लियो 1 के सीईओ और संस्थापक श्री रोहित गजभिये ने कहा, “लियो 1 में हमारा विश्वास है कि आर्थिक संसाधनों की कमी या वित्तीय प्रबंध समय से न होने से शिक्षण समस्थाओं का विकास रुकना नहीं चाहिए, न ही पैसे की कमी के कारण स्टूडेंट्स की पढ़ाई में कोई बाधा आनी चाहिए। हमारा एंबेडेड सॉफ्टवेयर इन तरह के चुनौतियों से निपटने के लिए एक प्रभावशाली जरिया है। इसके साथ ही हम भारत के पहले एजुकेशन बैंक बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं, इससे हम शिक्षण संस्थाओं, छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की जरूरत के अनुसार उन्हें संपूर्ण वित्तीय मदद उपलब्ध करा सकते है। नए वित्तीय संसाधनों के साथ आधुनिक तकनीक को एकीकृत कर लियो 1 का प्रयास एक ऐसे भविष्य को आकार देना है, जहां हर व्यक्ति की बेहतरीन शिक्षा तक पहुंच हो और जहां उन्हें अपनी पूरी और वास्तविक क्षमता को सामने लाने का मौका मिल सके।
लियो1 का 13,000 शिक्षण संस्थानों से ज्यादा के नेटवर्क के साथ देश भऱ में काम कर रहा है और 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को उनके पढ़ाई की फीस को फाइनेंस करने का विकल्प प्रदान करता है।













Add Comment