Business Featured

फ्लिपकार्ट मार्केटप्‍लेस ने सेलर-फ्रेंडली नीतियों में किया विस्‍तार

भारत के स्‍वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने अधिक समावेशी सैलर इकोसिस्‍टम को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयासों को और मजबूत बनाने के इरादे से पहले से अधिक मजबूत और व्‍यापक स्‍तर पर सैलर-केंद्रित नीतियों को पेश किया है। यह पहलदेशभर में एमएसएमई को और मजबूत बनाएगी। ‘’फ्लिपकार्ट ऍजपहल के तहत् पेश ये नीतियां 2022 में शुरू किए गए हस्‍तक्षेपों की बुनियाद पर तैयार की गई हैं। यह प्रोग्राम कारोबारों को ऑनलाइन बिज़नेस के अवसरों का लाभ उठाने के साथ-साथ फ्लिपकार्ट के प्‍लेटफार्म पर कारोबार करने की सहूलियतों को और बढ़ावा देगा। इन नीतियों के लागू होने परऑनलाइन सैलर इकोसिस्‍टमई-कॉमर्स द्वारा प्रस्‍तुत जबर्दस्‍त संभावनाओं का लाभ उठाकर विकास के अगले चरण की ओर कदम बढ़ाएगा।

ये नई नीतियां सैलर इकोसिस्‍टम को अधिक स्‍पष्‍टतानियंत्रण तथा पारदर्शिता जैसी खूबियों से सुसज्जित बनाते हुए सशक्‍त करेगा। इस सिलसिले मेंकीमतों से संबंधित अनुशंसाएंप्रमोशंसरिवार्ड्स प्‍लेटफार्मफुलफिलमेंट और स्‍पीड इनीशिएटिव्‍स तथा गाइडेंस असिस्‍टेंस शामिल हैंजो फ्लिपकार्ट प्‍लेटफार्म पर कीमतों के मोर्चे पर दक्षता और बिज़नेस ऑपरेशंस की सस्‍टेनेबिलिटी में सुधार लाने में मददगार साबित होंगी।

राकेश कृष्‍णनवाइस प्रेसीडेंट एवं हैड – मार्केटप्‍लेसफ्लिपकार्ट ने कहा, ”भारत के स्‍वदेशी ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस के तौर पर, हमारा प्रयास इनोवेट, इवॉल्‍व करने के साथ-साथ ऐसी नीतियों को पेश करने का रहता है जो हमारे प्‍लेटफार्म की सफलता और कारोबारों की समृद्धि बढ़ाने में मददगार साबित हो सकें। हम अपने प्‍लेटफार्म पर अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्‍ठ सॉल्‍यूशंस के जरिए, कारोबारों के लिए डिजिटल ट्रांजिशन को पहले से भी अधिक सुविधाजनक और आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

‘फ्लिपकार्ट ऍज’के अंतर्गत नए फीचर्स की पेशकश का मकसद सैलर कम्‍युनिटी के लिए निरंतर सपोर्ट प्रदान करने के साथ-साथ कारोबार करने की सहूलियतों को बढ़ावा देना और उनके निरंतर विकास में मदद देना शामिल है। हमारे टैक्‍नोलॉजी आधारित सॉल्‍यूशंस और क्षमताओं को ऑनलाइन कारोबारी परिचालनों की सुविधा में सुधार तथा दक्षता बढ़ाने के मकसद से तैयार किया गया है।

इनके अलावा पिछले साल दो चरणों में उद्योग में पहली बार पेश नीतियों और क्षमताओं ने 11 लाख से अधिक सैलर्स को प्‍लेटफार्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है, जिसके परिणामस्‍वरूप 2021 की तुलना में 2022 में, सैलर बेस में 220 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। ये क्षमताएं पिछले साल शुरू किए गए फ्लिपकार्ट के प्रयासों में विस्‍तार हैं, जिनमें सुगम ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया, आसान लिस्टिंग और पेमेंट नीतियां शामिल थीं। प्‍लेटफार्म एमएसएमई को डिजिटल अपनाने के लिए प्रोत्‍साहित करने के इरादे से टैक्‍नोलॉजी, इनोवेशन, सप्‍लाई चेन और ऑपरेशंस में लगातार निवेश कर रहा है, और ये नीतिगत बदलाव देशभर में उद्यमियों को मदद करने के लिए फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं।

फ्लिपकार्ट ने हाल में अपना एडवर्टाइजिंग कैम्‍पेन कुछ खास कमाओभी लॉन्‍च किया है। यह कैम्‍पेन इस तथ्‍य की ओर इशारा करता है कि फ्लिपकार्ट पर बिक्री से न सिर्फ कारोबार की कामयाबी को बल मिलता है बल्कि यह सैलर्स को समय, भरोसा तथा वर्क-लाइफ बैलेन्‍स जैसे कीमती खजाने को भी हासिल करने में मददगार है। इस देशव्‍यापी कैम्‍पेन के जरिए देश के टियर 2 एवं 3 शहरों के उभरते सैलर्स को लक्षित किया गया है जो ई-कॉमर्स के जरिए कारोबारी उत्‍कृष्‍टता हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं ताकि इसके जरिए उद्यमी के तौर पर उनके सपनों को उड़ान भरने का मौका मिल सके।

यह फिल्‍म अब फ्लिपकार्ट सैलर हब के यूट्यूब चैनल – सैल ऑन फ्लिपकार्ट पर लाइव है, और इसे अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटाफार्मों जैसे YouTube,Instagram,Facebook,LinkedInतथा आधिकारिक फ्लिपकार्ट सैलर हब ऐप पर भी प्रमोट किया जा रहा है। 

Topics