अब दिन भर किचन में रहने वाली महिलाओं को मसाले और तड़कों के धुएं से आंसू बहाने की आवाश्यकता नहीं होगी। मसालों को तड़का लगाना, तलना और सब्जियो को तेज आंच पर भूनना भारतीय रसोई में आम बात है। हालांकि सरसों के चटकने और मिर्च की तीखी आवाजे कानों को अच्छी लगती है, लेकिन इन गतिविधियों के दौरान उठने वाला धुंआ आपको परेशान कर सकता है और काम से आपका ध्यान भटका सकता है।
इन समस्याओं से निजात दिलाने को हाफले आपके लिए डेटूरा नियो 90 लेकर आया है जो अपने प्रीमियम उपकरणों की रेंज से एक फिल्टर मुक्त वॉल माउंटेड कुकर हुड है। इसके उपयोग से आप बिना आसुं बहाए या लगातार छीके बिना रसोई में पूरे समय आनन्द उठा सकते है । एंटी ड्रिप फिल्ट्रेशन सिस्टम से सुसज्जित, यह कुकरहुड खाना पकाने के धुएं से तेल के कणों और धुएं को प्रभावी ढंग से अलग करता है और एकत्रित चिकनाई के हॉब की सतह पर वापस टपकने की किसी भी संभावना को समाप्त कर देता है।
इसकी इंटीग्रेटेड हीट ऑटो क्लीन तकनीक हुड की भीतरी दीवारों पर जमा तेल के कणों को पिघलाने में मदद करती है और उन्हें तेल कलेक्टर में एकत्र करती है जो एक आईलेट व्यू के साथ आता है एक छोटी पारदर्शी स्क्रीन जो आपको हमेशा तेल संग्रह की स्थिति से अवगत कराती है, जिससे आपको तदनुसार सफाई करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, आपकी खाना पकाने की गतिविधियों में आपका मार्गदर्शन करने वाले इस कुकर हुड के सामने एलईडी लाइट पैनल है। स्मार्ट जेस्चर कंट्रोल कार्यक्षमता के साथ इलेक्ट्रॉनिक फेदर टच कंट्रोल पैनल, डेटूरा नियो 90 को चलाना आसान बनाता है। अपने प्रीमियम मैट ब्लैक फिनिश के साथ, यह कुकर हुड आपकी समग्र रसोई को सहज सौंदर्य प्रदान करने के लिए हाफले के खाना पकाने के उपकरणों की रेंज के विभिन्न हॉब्स और ओवन को शानदार ढंग से पूरक करता है।













Add Comment