Business Featured

गुनेबो ने सुरक्षा समाधानों की श्रृंखला प्रदर्शनी के लिए ‘पिंक सिटी’ जयपुर में लॉन्च किया एक्सपीरियंस ज़ोन

स्वीडिश सुरक्षा समाधान उत्पादों के लिए प्रसिद्ध कंपनी गुनेबो ने गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में अपना पहला एक्सपीरियंस ज़ोन स्थापित किया है, जो गणेश डेकोर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, 90, न्यू आतिश मार्केट, मानसरोवर, जयपुर में स्थित है। एक्सपीरियंस ज़ोन के माध्यम से गुनेबो अपने दो सबसे प्रमुख ब्रांड स्टीलेज और चबसेफ्स से संबंधित सुरक्षित स्टोरेज समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शन करेगा। उन्नत प्रौद्योगिकी, स्थायित्व और उपयोग में आसानी पर ध्यान देने के साथ-साथ, ये उत्पाद सोना, नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखने के लिए आदर्श साबित होंगे।

एक्सपीरियंस ज़ोन लॉन्च का भव्य उद्घाटन श्री सब्यसाची सेनगुप्ता, उपाध्यक्ष एशिया,गुनेबो सेफ स्टोरेज द्वारा किया गया। इस खास मौके पर उद्योग विशेषज्ञअग्रणी ज्वैलर्सप्रमुख बैंकिंग ग्राहक और खुदरा विक्रेता मौजूद रहें।

गुनेबो ग्रुप के एशिया उपाध्यक्ष श्री सब्यसाची सेनगुप्ता ने जयपुर में फर्स्ट एक्सपीरियंस ज़ोन के लॉन्च पर अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा, “जयपुर में एक्सपीरियंस ज़ोन का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण कदम है जो ग्राहकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करेगा, जो किसी भी भौतिक सुरक्षा समाधान के चयन के लिए महत्वपूर्ण है। अनुभव क्षेत्र में आने वाले ग्राहकों  को हमारे प्रशिक्षित पेशेवरों की विशेषज्ञता से लाभ मिलेगा जो उन्हें अपने व्यवसायों के लिए सबसे उपयुक्त समाधान खोजने के लिए मददगार साबित होगा। हमें पूरा विश्वास है कि जयपुर में यह एक्सपीरियंस ज़ोन ग्राहकों को उच्च ग्रेड और विशेष रूप से प्रमाणित सुरक्षा उत्पादों के बारे में शिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो उनके कीमती सामान की सुरक्षा के लिए बिल्कुल सर्वोत्तम हैं। यह एक्सपीरियंस ज़ोन राजस्थान के ज्वैलर्स और रिटेलर समुदाय के बीच गुनेबो के विश्वास और विरासत को मजबूत और विकसित करेगा।

गुनेबो ने भारत में बैंगलोर, पटना, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता और अब जयपुर में उपस्थिति के साथ अपने अनुभव क्षेत्र का विस्तार किया है। इस नए अनुभव क्षेत्र के उद्घाटन के साथ, गुनेबो का लक्ष्य जयपुर में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना और ज्वैलर्स, छोटे खुदरा विक्रेताओं, बैंकों और अन्य व्यवसायों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।