प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनी, इंडिया शेल्टर को मशहूर सेवारत एनजीओ अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। इंडिया शेल्टर और अक्षय पात्र फाउंडेशन की साझेदारी के तहत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को गर्म पौष्टिक खाना प्रदान किया जाएगा। इस साझेदारी का उद्देश्य बच्चों की जिंदगी पर उल्लेखनीय प्रभाव डालना है और इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें रोजाना संपूर्ण मिड-डे मील मिले और इस तरह उनकी समग्र वृद्धि एवं विकास को सहयोग मिलेगा।
इस पहल के तहत, इंडिया शेल्टर ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बच्चों को गर्म और पौष्टिक मिड-डे-मील प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है। इससे जयपुर क्षेत्र के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले कुल 2000 बच्चों को लाभ होगा। इस दान का प्रयोग विशेष रूप से इन बच्चों को मिड-डे-मील प्रदान करने मे किया जाएगा, ताकि पौष्टिक और संतुलित डाइट तक उनकी पहुंच सुनिश्चित हो सके।
इस सहयोग को मान्यता देने और इस पहल का प्रत्यक्ष प्रभाव देखने के लिए 18 मई 2023 को अक्षय पात्र फाउंडेशन के स्कूलों और किचन का दौरा आयोजित किया गया। इसके तहत वृंदावन-मथुरा में केशव धाम के पास, नौबरामद, भुर्जा स्थित प्राइमरी स्कूल का दौरा किया गया जिसे अक्षय पात्र फाउंडेशन ने अपना सहयोग दिया।
इंडिया शेल्टर के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रुपिंदर सिंह ने हर बच्चे की थाली पौष्टिक भोजन से भरने के महत्व पर जोर डाला। उन्होंने कहा, “पर्याप्त संसाधनों से लैस इस साधनसंपन्न दुनिया में आइए यह सुनिश्चित करें कि हर बच्चे की थाली में पौष्टिक आहार हो। समाज कल्याण के प्रति सिंह की प्रतिबद्धता समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के इंडिया शेल्टर के समर्पण का प्रतीक है।
अक्षय पात्र फाउंडेशन के चीफ सस्टेनेबिलिटी और कम्युनिकेशंस ऑफीसर श्री अनंत अरोड़ा ने इंडिया शेल्टर के साथ साझेदारी होने पर आभार जताते हुए कहा, “हम बच्चों को क्लास में लगने वाली भूख को मिटाने के लिए इंडिया शेल्टर के साथ साझेदारी कर बेहद उत्साहित हैं। इस योगदान से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को लंबे समय तक बढ़ावा दिया जाएगा।“
इंडिया शेल्टर और अक्षय पात्र फांउडेशन साधनविहीन गरीब बच्चों की पौष्टिकता संबंधी जरूरतों को सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है, जिससे उनको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना सुनिश्चित हो सके। यह साझेदारी युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने, उनकी क्षमता को निखारने और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डालने के हमारे साझा नजरिये का प्रतिनिधित्व करती है।













Add Comment