इसुज़ू मोटर्स इंडिया ने वाहन स्वामित्व का बेहतरीन और अतुलनीय अनुभव प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ पूरे देश में ‘इसुज़ू आई केयर मॉनसून कैम्प’ की घोषणा की है। इसुज़ू डी-मैक्स पिक-अप और एसयूवी के लिए डिज़ाइन किए गये ये शिविर पूरे देश में इसुज़ू वाहन मालिकों को आकर्षक लाभ और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस जाँच प्रदान करेंगे।
‘इसुज़ूकेयर’ द्वारा 10 से22 जुलाई2023 (ये दोनों दिन भी शामिल)के बीच सभी अधिकृत इसुज़ू डीलर सर्विस आउटलेट्स पर एक मॉनसून कैम्प लगाया जा रहा है। इस अवधि में ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए विशेष ऑफर और लाभ दिये जा रहे हैं।
इस शिविर में आने वाले ग्राहकों को निम्नलिखित मुफ़्त 37-पॉइंट विस्तृत जाँच, लेबर पर 10 प्रतिशत की छूट, पार्ट्स पर 5 प्रतिशत की छूट, ल्यूब और फ्लूइड पर 5 प्रतिशत की छूट, रिटेल आरएसए ख़रीद पर 10 प्रतिशत की छूट, मुफ़्त ‘REGEN’ के लाभ प्राप्त होंगे ।
‘मानसूनकैम्प’ अहमदाबाद, बारामूला, बेंगलुरु, भीमवरम, भुज, कालीकट, चेन्नई, कोयंबतूर, दिल्ली, दीमापुर, गांधीधाम, गोरखपुर, गुरुग्राम, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जैगांव, जम्मू, जालंधर, जोधपुर, कोची, कोलकाता, कुरनूल, लखनऊ, मदुरई, मैंगलोर, मेहसाणा, मोहाली, मुंबई, नागपुर, नेल्लौर, पुणे, रायपुर, राजामुंदरी, राजकोट, सिलीगुड़ी, सूरत, तिरूपति, त्रिवेंद्रम, वडोदरा, विजयवाडा, और विशाखापतनम में इसुज़ू के अधिकृत सर्विस केंद्रों में लगाये जाएँगे।
ग्राहक अपने नज़दीकी इसुज़ू डीलर आउटलेट पर कॉल करके या https://isuzu.in/connect-to-service/ पर विजिट करके सर्विस बुक कर सकते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिये 1800 4199 188 (टोल फ्री) पर संपर्क करें।













Add Comment