Business Featured

एलएंडटी फाइनेंस के बोर्ड ने की लाभांश की सिफारिश

देश की लीडिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी) में शामिल एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर (फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। 8 जून 2023 को हुई बोर्ड बैठक में डिविडेंड देने की सिफारिश की गई। यह कंपनी द्वारा अब तक घोषित किए जाने वाला सबसे ज्यादा डिविडेंड है। आगामी एनुअल जनरल मीटिंग यानी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में सदस्यों द्वारा एक बार अप्रूव हो जाने के बाद डिविडेंड का भुगतान एजीएम की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव ऑफिसर दीनानाथ दुभाशी ने इस पर कहा कि यह घोषणा कंपनी द्वारा लगातार बेहतर अर्निंग हासिल करने और साथ ही शेयरधारकों को इसका वैल्‍यू प्रदान करने को लेकर हमारे आत्‍मविश्वास का संकेत है। वहीं यह कंपनी की लगातार मजबूत हो रही पोजिशन का भी प्रमाण है। हमने सभी मापदंडों पर पूरे साल के दौरान असाधारण रूप से मजबूत प्रदर्शन किया है और यह हमारे फाइनेंशियल रिजल्‍ट में साफ साफ देखा भी जा सकता है। वित्त वर्ष 2023  में 24.52 फीसदी कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो (पूंजी पर्याप्तता अनुपात)  के साथ एक मजबूत बैलेंस शीट, मजबूत बिजनेस का प्रदर्शन और पर्याप्त लिक्विडिटी बफर्स कंपनी को लक्ष्य 2026 के तहत तय किए गए सभी टारगेट को हासिल करने के लिए बेहतर पोजीशन पर बनाए हुए।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023 के दौरान लक्ष्य 2026  योजना के पहले साल में हमने जो रणनीतिक पहल की है, उससे हमें 75  फीसदी रिटेलाइजेशन (खुदराकरण) हासिल करने में मदद मिली है, जो कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2026  के लिए 80  फीसदी से अधिक रिटेलाइजेशन हासिल करने के टारगेट के करीब है। हम कंपनी के 7 लाख शेयरधारक सहित अपने सभी स्‍टेकहोल्‍डर्स के हितों को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम कस्‍टमर-फोकस्‍ड और मजबूत और स्‍टेबल ‘फिनटेक@स्केल’ बनाने की दिशा में अपनी गति को बनाए रखेंगे। कंपनी रिटेल प्रोडक्‍ट्स की पेशकश करना जारी रखेगी जो पूरे कस्टमर इकोसिस्टम को कवर कर सके। किसी खास डिमांड वाले कस्टमर की जरूरतों को देखकर एक बेस्पोक क्रॉस-सेल और अप-सेल फ्रैंचाइजी बना रहे हैं और साथ ही कंपनी डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर बेस्‍ट रणनीति तैयार कर रही है।

FY23  में 4 साल की रणनीतिक योजना – लक्ष्य 2026 के तहत पहला साल पूरा हुआ है। कंपनी विकास के अपने 4 पिलर्स पर केंद्रित बनी हुई है, जिसमें एक मजबूत विकास और प्रॉफिटैबिलिटी इंजन, रिस्‍क मैनेजमेंट में स्‍ट्रेंथ, ‘फिनटेक@स्केल’ बनाना और पर्यावरण, सोशल और गवर्नेंस (ईएसजी) के जरिए भविष्य में लगातार ग्रोथ हासिल करना शामिल हैं।

कंपनी ने FY23  में 1623 करोड़ का कंसोलिडेटेडपीएटी(PAT)हासिल किया है, जिसमें सालाना आधार पर 52 फीसदी ग्रोथ रही है। एलटीएफएच ने इस दौरान 42065 करोड़ रुपये का हाइएस्‍ट एनुअल रिटेल डिस्बर्समेंट भी दर्ज किया। ऐसा सभी रिटेल सेक्टर में मजबूत ग्रोथ के चलते संभव हुआ है। इसके अलावा, कंपनी ने होलसेल बुक में सालाना आधार पर 52  फीसदी की कमी की और यह 19,840 करोड़ रुपये रहा है।