Business Featured

लाईफस्टाईल के सौ स्टोर हुए पूरे

भारत के प्रमुख फैशन ब्रांड लाईफस्टाईल ने अपना 100वाँ स्टोर लॉन्च कर दिया यह इस ब्रांड के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि है जो भारत में तेजी से अपना विस्तार करता जा रहा है यह ब्रांड ग्राहकों को सुगम और डिजिटल शॉपिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है यह सर्वश्रेष्ठ फैशन नवीनतम ट्रेंड्स और अग्रणी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स का विशाल संग्रह प्रदान करता है ग्राहकों पर केंद्रित रहने के अपने दृष्टिकोण के साथ लाईफस्टाईल पिछले 23 सालों से भारत के रिटेल उद्योग में सबका पसंदीदा शॉपिंग स्थल है लाईफस्टाईल के 100 स्टोर्स होने तक के सफर में इस ब्रांड ने ग्राहकों की पसंद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में लाईफस्टाईल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीईओ श्री देवराजन अय्यर ने कहा लाईफस्टाईल की शुरुआत केवल एक स्टोर से हुई थी, और आज यह 100 स्टोर पूरे होने की खुशी मना रहा है। यह अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ फैशन रिटेल अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। हमें रायपुर में अपने नए स्टोर की शुरुआत के साथ यह यादगार उपलब्धि हासिल करने की बहुत खुशी है। हम आगे भी अपना विस्तार करते रहेंगे, और ग्राहकों को प्रीमियम फैशन एवं अपनी बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराते रहेंगे। इस उपलब्धि के साथ हम अपने विश्वसनीय ग्राहकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं, जिनके निरंतर सहयोग ने हमें अपनी इस अभूतपूर्व यात्रा में सदैव सहयोग दिया।’’

रायपुर के मैग्नेटो मॉल में लाईफस्टाईल के 100 वें स्टोर का लॉन्च इसके विस्तार की ओर एक बड़ा कदम है। यह इस शहर में लाईफस्टाईल का पहला स्टोर है, जो यहाँ बढ़ते हुए रिटेल बाजार और ट्रेंडी एवं फैशनेबल उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। मैग्नेटो मॉल में स्थित होने के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में मौजूद ग्राहक इस नए स्टोर तक आसानी से पहुँच सकेंगे। यह शहर में फैशनप्रेमी उपभोक्ताओं का पसंदीदा स्थान बन जाएगा, जहाँ उन्हें सभी नए ट्रेंड्स उपलब्ध हो सकेंगे।

यह स्टोर 21,000 वर्गफीट में फैला है, जहाँ परिधान, फुटवियर, हैंडबैग्स, ब्यूटी उत्पादों और एक्सेसरीज का विशाल संग्रह है। यह स्टोर स्टाईल का प्रतीक है, और इस विशाल स्टोर में शॉपिंग का बहुत आसान अनुभव प्राप्त होगा। यहाँ लोकप्रिय राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स के उत्पाद उपलब्ध हैं, जिनमें लाईफस्टाईल के इनहाउस ब्रांड्स जैसे मेलाँज, कापा, कोड, फोर्का, जिंजर, बोसिनी, फेम फॉरएवर आदि का मजबूत पोर्टफोलियो शामिल है। स्टोर के कलेक्शन को बहुत खूबसूरती के साथ तैयार किया गया है, जो रायपुर के शॉपर्स के बेहतरीन स्टाईल एवं आकर्षक व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है।