ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड (“ग्रेविटा” य़ा “कंपनी”) एक अग्रणी “रीसाइक्लिंग कंपनी” है, जिसने पुरे विश्व में अपना स्थान बनाया हुआ है। य़ह कंपनी जानकारी देना चाहती है, की इस कंपनी के मुन्द्रा, गुजरात स्थित “सुविधा” की क्षमता बढ़ानेकी चेष्टा की जा रही है। इस युनिट़ के मुख्य रीसाइक्लिंग की क्षमता अब़ 40,500 मेट्रिक टन वार्षिक तक बढ़ायी गयी है और अब़ इस युनिट़ की वर्तमान क्षमता कुल मिलाकर 60,000 मेट्रिक टन वार्षिक है। इसके अलावा इस कंपनी ने रेड लेड तथा प्लास्टीक ग्रॅन्युअल्स का उत्पादन भी व्यावसायिक तौरपर शुरू कियाहै, जिसकी क्षमता क्रमशः 4800 मेट्रिक टन वार्षिक तथा 7,500 मेट्रिक टन वार्षिक है।
लीड रीसाइक्लिंग में इस विस्तारण़ में कंपनी के गांधीधाम, गुजरात स्थित मौजूदा सुविधा के स्थलांतर का भी अंतर्भाव होता है, जिसकी वर्तमान क्षमता 19,500 मेट्रिक टन वार्षिक है।
ग्रेविटा लेड, रेड लेड और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग सेगमेंट में प्रमुख विदेशी बाजार से अधिक मार्जिन वाले कारोबार की हिस्सेदारी में वृद्धि की उम्मीद कर रही है। य़ह सुविधा बंदर के समीप होने के कारण सुविधा के परिचालन में सुविधा रहेगी तथा वृद्धि करेगी क्योंकि स्क्रैप का आयात और तैयार माल का निर्यात करनेके लिये एक ही बंदर का उपयोग किया जाएगा।इससे कंपनी के कार्यशील वर्किंग कॅपिट़ल की बचत होगी तथा लॉजिस्टिक्स मे सुविधा होगी। कुल मिलाकर, यह सुविधा विदेशी बाजार से बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अच्छी तरह से तैय़ार है और क्षमता में वृध्दी होने को कारण साथ यह कंपनी के मुनाफ़े में बढ़त होने की उम्मीद है।
ग्रॅविटा ग्रुप का मुंद्रा स्थित यह युनिट रणनीतिक रूप से स्थापित है और नवीनतम तकनीक और स्वयंचालित प्रक्रियाओं तथा अत्याधुनिक सुविधाओं से भरपूर है।
निर्देशित क्षमता विस्तारण तथा न्यूनतम क्षमता संस्थापन में लगभ़ग 31 क़रोड़ का निवेश किया गया है, तथा उसमे से 14 करोड़ रुपये का वित्त बाहरी माध्यमों से लाया गया है और शेष कंपनी के आंतरिक उपार्जनों द्वारा किया गया है।
ग्रॅविटा एक अग्रणी वैश्विक रीसाइक्लिंग कंपनी है, जिसके दुनियाभर मे 11 पर्यावरण के प्रति जागरूक अत्याधुनिक प्लांट्स है और उनकी क्षमता 2,51,419 मेट्रिक टन वार्षिकहै। इस ग्रूप ने विश्व के 70 से अधिक देशों मे अपनी पह़चान बनायी है, इनके 5व्यावसायिक कार्यक्षेत्र हैं तथा 30 से अधिक सालों के डीएनएका रिसायकलींग है। कंपनी एनएसई और बीएसई लिमिटेड पर अग्रतम 1000 सूचीबद्ध कंपनियों में से एक है।













Add Comment