भारत के पसंदीदा फैशन डेस्टिनेशन फ्लिपकार्ट ने भारत में न्यू-जेनरेशन के सबसे पसंदीदा ब्रैंड्स में से एक इ इंडियन गैराज कंपनी द्वारा क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव के साथ मिलकर पेश नवीनतम कलेक्शन को अपने प्लेटफार्म पर लॉन्च करने की घोषणा की है। इस लॉन्च के चलते, पुरुषों कीस्टाइलिश कैजुअल वियर की विस्तृत रेंज देशभर में फ्लिपकार्ट के लाखों ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। द इंडियन गैराज कंपनी उन फैशन कद्रदानों के लिए मनपसंद ब्रैंड है जो अपने स्टाइल के साथ नए प्रयोग करते हुए भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं। इस कलेक्शन में, पुरुषों के कैजुअलवियर में 2,500 से अधिक स्टाइल्स शामिल हैं जिनमें ट्रैंडी शर्ट्सऔर चिनोज़ प्रमुख हैं। फ्लिपकार्ट ने पिछले एक साल के दौरान कैजुअल वियर सैगमेंट में वर्ष दर वर्ष 35% ग्रोथ दर्ज की है।
हाल की इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, GenZ जो कि आबादी के लिहाज़ से सबसे बड़ी पीढ़ी है, और फैशन उनकी सर्वाधिक पसंदीदा शॉपिंग कैटेगरी है। 52% के साथ GenZ की दुनिया में सबसे अधिक आबादी भारत में है और देश में पिछले कुछ समय में कई नवीनतम ब्रैंड्स तथा घरेलू डी2सी लेबल्स ने, खासतौर से फैशन की दुनिया से जुड़े ब्रैंड्स से काफी तेजी से ग्रोथ दर्ज करायी है। देशभर में ग्राहकों की बदलती फैशन जरूरतों को पूरा करने के लिए द इंडियन गैराज कंपनी X सूर्या कुमार यादव कलेक्शन पुरुषों की कैजुअल वियर की मांग को पूरा करेगा। यह पेशकश युवा कामकाजी प्रोफेशनल्स और उन कॉलेज स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर की गई है जो अपनी लगातार बदलती लाइफस्टाइल के मुताबिक ब्रांडेड, क्वालिटी तथा फैशनेबल क्लोदिंग चाहते हैं।
अभिषेक मालू, सीनियर डायरेक्टर, फ्लिपकार्ट फैशन ने कहा, ”फैशन लैंडस्केप की अच्छी समझ रखने के चलते हम पिछले कुछ वर्षों में देशभर में फैशन को लेकर सचेत ग्राहकों के लिए बेहतरीन पेशकश करते रहे हैं। फ्लिपकार्ट में, हमने पिछले कुछ वर्षों के दौरान, पुरुषों की कैजुअल वियर रेंज में लोकप्रियता दर्ज की है, और महानगरों तथा T2+ क्षेत्रों में रहने वाले ग्राहकों के लिए ‘एचरीडे वियर’ तथा विस्तृत स्टाइल को उपलब्ध कराया है। कैजुअल वियर सैगमेंट में ग्राहकों की अलग-अलग किस्म की जरूरतों को पूरा करने के लिए डी2सी ब्रैंड्स लगातार बढ़ रही हैं, और यही वजह है कि इस श्रेणी में जबर्दस्त विकास देखा जा रहा है। इंडियन गैराज कंपनी X सूर्य कुमार यादव कलेक्शन फैशनेबल और कम्फर्टेबल क्लोदिंग में लगातार बढ़ती मांग को पूरा कर रहा है। हम सभी ब्रैंड्स और सैलर्स के लिए सुलभ मार्केटप्लेस बनने का इरादा रखते हैं और देश में बढ़ती फैशन जरूरतों को पूरा करना चाहते हैं, यह लॉन्च हमारी इसी सोच को आगे बढ़ाने वाला कदम है।”
फ्लिपकार्ट पर लॉन्च के बारे में, अनंत तांतेड़, संस्थापक, द इंडियन गैराज कंपनी ने कहा, ”द इंडियन गैराज कंपनी फैशन और फंक्शनेलिटी का शानदार संगम है, और यह सही मायने में सूर्य कुमार यादव के स्टाइल, एस्थेटिक्स तथा डिजाइन को प्रदर्शित करता है। सूर्य कुमार एक शानदार क्रिकेटर हैं जिन्होंने न सिर्फ स्पोर्ट्स की दुनिया में अपनी साख बनायी है बल्कि उन्हें लीक से हटकर कूल स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। द इंडियन गैराज कंपनी में, नयापन और नए प्रयोग हमारी मूल पहचान है। हम फ्लिपकार्ट पर इस नए कलेक्शन को लॉन्च करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं, यह ऐसा प्लेटफार्म है जो आज के दौर के युवा शॉपर्स की नब्ज़ को समझता है, और बाजार में अपनी गहरी पहुंच के चलते हमें कैजुअल वियर की विस्तृत रेंज को देशभर के हर फैशन कद्रदान तक पहुंचाने में मदद करेगा।”













Add Comment