Business Featured

हमदर्द बोनांजा का लकी ड्रॉ

यूनानी चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए 7 साल पहले हमदर्द लेबोरेटरीज ने यूनानी और आयुर्वेद चिकित्सकों, खुदरा विक्रेताओं और चैनल भागीदारों के लिए एक खास कस्टमर लॉयल्टी प्रोग्राम हमदर्द बोनांजा शुरु किया था। अब आयुष क्षेत्र में हमदर्द बोनांजा खास लॉयल्टी मैनेजमेंट स्कीम का पर्याय बन गया है। पिछले सात वर्षों में 8300 से अधिक यूनानी और आयुर्वेदिक चिकित्सकों, डिस्पेंसरों और खुदरा विक्रेताओं को इससे लाभ मिला है और इसने कोविड-19 और जीवन शैली से संबंधित मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल आदि जैसे अन्य विकारों की रोकथाम और उपचार में हमदर्द दवाओं के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई है।

इस अवसर पर हमदर्द लैबोरेटरीज के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी श्री अब्दुल मजीद ने कहा हमदर्द बोनांजा में साल दर साल भाग लेने वाले हमारे चौनल भागीदारों के उत्साह को देखना अद्भुत अनुभव है 60 साल पुराने हमारे सहयोगियों के साथ किसी-न किसी तरह का सहयोग होते देखना और भी खुशी की बात है हमदर्द में विश्वास जताने के लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं आखिरकार बड़े व्यवसाय कभी भी अकेले नहीं किए जा सकते उनमें कई लोगों और व्यावसायिक सहयोगियों की टीम लगती हैं

हमदर्द बोनांजा ने यूनानी चिकित्सकों, विशेष रूप से युवा ब्रिगेड को रोगियों पर हमदर्द की दवाओं का बड़े पैमाने पर परीक्षण करने और उनका उपचार करने का अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया है ताकि रोगियों का उपचार करने में यूनानी और आयुर्वेद की दवाओं का उपयोग करने में उनका आत्मविश्वास बढ़ा-चढ़ा रहे डिस्पेंसरों और खुदरा विक्रेताओं के लिए बोनांजा कार्यक्रम ने यूनानी दवाओं को लाभदायक बना दिया है और सामान्य जनता के बीच इसके लाभों के बारे में जागरूकता पैदा की है हमदर्द बोनांजा पूरे देश भर में दवाओं के वितरण का विस्तार करने और बड़ी आबादी को सस्ती कीमत पर यूनानी दवाएं प्रदान करने में बहुत अधिक सहायक रहा है।

उत्तर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम, इन 6 क्षेत्रों से कुल 911 योग्य प्रतिभागियों ने लकी ड्रॉ में भाग लेने के लिए अर्हता प्राप्त की हमारे अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी श्री अब्दुल मजीद के नेतृत्व में हमदर्द द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम में एक लकी ड्रॉ के माध्यम से कुल 194 विजेताओं का चयन किया गया।

इस साल ईवी कार, 6 इलेक्ट्रिक स्कूटी, 12 लैपटॉप, एस-पेन के साथ टैबलेट, बैटरी के साथ इन्वर्टर, स्मार्ट फोन, वाटर प्यूरिफायर, फिटनेस बैंड आदि जैसे कई तरह के आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। एक विशेष श्रेणी के तहत ऐसे यूनानी और आयुर्वेद चिकित्सकों को एस-पेन के साथ 2 टैबलेट दी गई थीं, जो आधुनिक एलोपैथिक दवाओं का अभ्यास करने के बाद आयुष के दायरे में वापस आ गए थे।

Topics