Featured • Sports

माय11सर्किल का जायंट मिस्ट्री कैंपेन

भारत के सबसे मूल्यवान मल्टी-गेमिंग प्लेटफॉर्म गेम्स 24x7 अपने फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म माय11सर्किल के लिए नए रोमांचक कैंपेन के साथ इस आईपीएल सीजन में नई मिस्ट्री जोड़ने के लिए तैयार है। अग्रणी फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म और आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के आधिकारिक टाइटल स्पॉन्सर ने आगामी क्रिकेट सीजन के लिए रोमांचक फैन एंगेजमेंट कैंपेन लाइन-अप का अनावरण किया है। ‘बड़े से बड़ा’, ‘लॉकर रूम स्टोरीज’ और ‘आउट ऑफ द पार्क’ जैसे कैंपेन की मदद से माय11सर्किल का लक्ष्य प्रशंसकों को इस पूरे सीजन में अनूठा एवं रोमांचक अनुभव देना है।

इस कैंपेन को लेकर माय11सर्किल के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट सरोज पाणिग्रही ने कहा, ‘माय11सर्किल में हमने हमेशा अपने यूजर्स को केंद्र में रखा है। हमारे कैंपेन यूजर्स से मिली प्रतिक्रियाओं पर आधारित होते हैं और इसीलिए उन्हें पसंद किया जाता है। हम अपने नए कैंपेन को लेकर भी आशावान हैं कि ये हमारे प्लेयर्स को रोमांचित करेंगे और प्लेटफॉर्म पर उनका एंगेजमेंट बढ़ाएंगे।’

इस कैंपेन में माय11सर्किल के ब्रांड एंबेसडर्स सौरव गांगुली, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, रितुराज गायकवाड़ और शुभमन गिल की फिल्म्स दिखाई जाएंगी, जिनमें वे अपनी लार्जर दैन लाइफ छवि के रूप में नजर आएंगे, जो इस सीजन को लेकर माय11सर्किल की ऑफरिंग एवं वादों के ही अनुरूप है। इस कैंपेन में एक अनूठा ट्विस्ट देते हुए दूसरे पुरस्कार के रूप में 1 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है और प्रशंसक इस बात का अनुमान लगाएंगे कि पहले पुरस्कार के रूप में कितनी राशि मिलेगी।

इस कैंपेन को द स्क्रिप्ट रूम और पुरस्कार विजेता निर्देशक वासन बाला के साथ मिलकर बनाया गया है। इस गठजोड़ पर द स्क्रिप्ट रूम के सह-संस्थापक अयप्पन राज ने कहा, ‘आईपीएल के लिए एक और रोमांचक कैंपेन तैयार करने के लिए माय11सर्किल टीम के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। इस गठजोड़ के तहत एक अनूठा कॉन्सेप्ट निकलकर आया है कि दूसरे पुरस्कार के बारे में जानकारी दो और पहले पुरस्कार को लेकर प्रशंसकों में रोमांच जागने दो। हमने अपना बहुत सफल कैंपेन ‘द जायंट्स’ बनाया था और ‘बड़े से बड़ा’ के आइडिया के साथ इसे एक कदम और आगे लेकर गए हैं। वासन बाला ने शानदार काम किया है।’

कैंपेन स्टार स्पोर्ट्स और जियो सिनेमा पर 31 मार्च को लाइव किया जाएगा। इसके साथ ही यूट्यूब पर प्री-बर्स्ट और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर परफॉर्मेंस कैंपेन भी जारी किए जाएंगे।

‘लॉकर रूम स्टोरीज’ के माध्यम से प्रशंसकों को अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स के और करीब जाने का मौका मिलेगा, क्योंकि वे इसके माध्यम से अपने लॉकर रूम से कुछ निजी अनुभवों को साझा करेंगे। इस वीडियो सीरीज में सौरव गांगुली, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और रितुराज गायकवाड़ लॉकर रूम के अपने किस्से, कल्पनाएं और भारतीय क्रिकेट टीम के लॉकर रूम में पहली बार कदम रखने के अपने अनुभव समेत कई रोचक तथ्य बताएंगे।

आउट ऑफ द पार्क इस सीरीज का तीसरा कैंपेन होगा, जिसमें सौरव गांगुली, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और रितुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों के जीवन के कई पहलुओं को सामने लाया जाएगा, जैसे उनकी पसंदीदा मिठाई, उनके रोल मॉडल और बहुत सी रोचक जानकारियां।

इन एंगेजमेंट कैंपेन के माध्यम से माय11सर्किल का लक्ष्य भारत क्रिकेट टीम के प्रशसंकों एवं प्लेयर्स का पैशन, स्किल और उनकी जानकारियों को बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती देना है।

Topics