नॉर्मन नाटो के एक अव्यवस्थित रेस में सातवां स्थान हासिल करने के साथ ही निसान फॉर्मूला ई टीम ने पहली बार आयोजित हैदराबाद ई-प्रिक्स में पॉइंट्स हासिल किए।
इस बीच, साचा फेनेस्ट्राज को पोडियम की उम्मीद थीऔरएक घटना में अटकने से पहले चौथे स्थान पर चल रहे थे लेकिन सीज़न 9 के राउंड 4 में वापस 12वें स्थान पर पहुंच गए।
14वें स्थान से शुरुआत के बाद, नाटो ने कार की तीव्र रफ्तार रेस को साबित करना जारी रखा। कार के टायर के पंक्चर होने और रेस के बीच में हिट होने के कारण पिट में फंसने के बावजूद, फ्रांसीसी ड्राइवर ने फील्ड पर वापसी की और सातवें स्थान के साथ टीम के लिए अपना पहला पॉइंट हासिल किया, इसके साथ ही रेस में सबसे तेज लैप के लिए बोनस पॉइंट भी हासिल किया।
फेनेस्ट्राज ने क्वालीफाइंग में फिर से प्रभावित किया, इस सीज़न में दूसरी बार डुअल्स में प्रगति की। हालांकि वे सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गए, लेकिन अन्य ड्राइवर्स के लिए ट्रैक लिमिट पेनल्टीज़ के कारण चौथे स्थान से रेस शुरू की।
एक मजबूत शुरुआत के साथ फ्रांसीसी-अर्जेंटीनी को शुरुआती चरणों में शीर्ष-तीन को चुनौती देते देखा गया, इससे पहले कि वह दुर्भाग्य से एक घटना में फंस गए और कई पोजीशन गंवा दीतथा12वें स्थान पर आ गए।
निसान फॉर्मूला ई टीम के टीम प्रिंसिपल और मैनेजिंग डायरेक्टर टोमासो वोल्पे ने कहा, ‘‘जब हम बेहतर परफॉर्मेंस नहीं कर पाते हैं तो हम कभी भी बहाने नहीं ढूंढते हैं, लेकिन इस बार टीम ने नॉर्मन के साथ क्वालीफाई करने में एक छोटी सी समस्या के अलावा पूरे सप्ताहांत शानदार प्रदर्शन किया।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘दोनों ड्राइवरों ने रेस में कड़ा मुकाबला किया, जिसमें साचा ने पोडियम के लिए चुनौती दी और नॉर्मन पीछे रहने के बाद कई स्थान आगे आए। दुर्भाग्य से, साचा को खुद की गलती नहीं होने के बावजूद एक शानदार परिणाम हासिल करने से रोका गया। वह निश्चित रूप से आज बहुत सारे पॉइंट्स स्कोर करने में सक्षम थे। नॉर्मन ने एक शानदार ड्राइव लगाईऔरपिट स्टॉप के बावजूद कई पोजीशन की बढ़त बनाते हुए पी7 पर समाप्त किया। हम जानते हैं कि हमारे पास एक तेज़ कार है, इसलिए हम केप टाउन के मुकाबले में वापसी करना चाहेंगे।’’












Add Comment