सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्तवर्ष 2022 के 9 महीनों में 44.9 करोड़ रूपये की हानि की तुलना में 38.8 करोड़ रूपये का पी.ए.टी. दर्ज किया। बैंकों का संवितरण 2,547.7 करोड़ रूपये की तुलना में 33.3 प्रतिशत बढ़कर 3,395.6 करोड़ रूपये हो गया । संग्रहण के प्रयासों पर बैंक के निरंतर ध्यान देने में अच्छी प्रगति दिखाई है। दिसंबर 2022 तक संग्रहण की दक्षता 110.4 प्रतिशत थी। दिसंबर 2022 तक बैंक के सकल अग्रिमों में 11.0% की वृद्धि दर्ज की गई, जो 5,408.2 रूपये थी।
ब्याज से प्राप्त कुल आय में 22.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 438.0 करोड़ रूपये की तुलना में 536.5 करोड़ रूपये रही। कुल आय 511.6 करोड़ रूपये की तुलना में 599.9 करोड़ रूपये रही, जो वर्ष-दर-वर्ष 17.3 प्रतिशत की वृद्धि है।
जमाराशियों ने 3,169.6 करोड़ रूपये की तुलना में 4,696.9 करोड़ रूपये पर 48.2 प्रतिशत की बढ़िया वृद्धि दर्ज की।
इस बैंक के 21.9 लाख ग्राहक हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 18.4 प्रतिशत अधिक है। शाखाओं की कुल संख्या 571 रही, जिसमें 92 देयता-आधारित आउटलेट्स रहीं, 364 परिसंपत्ति आधारित शाखायें और 115 ग्रामीण केंद्र रहे। कर्मचारियों की कुल संख्या 6,094 थी।
इस प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए, श्री बास्कर बाबू, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कहा: “वित्तवर्ष 2023 के 9 महीनों के लिए बैंक ने संग्रहण पर ज़ोर देने के साथ, नए ऋण प्रदान करने में सावधानीपूर्ण दृष्टिकोण अपनाया है। हमने परिसंपत्ति की गुणवत्ता बनाए रखते हुए पोर्टफोलियो की चूकों के जोखिम को कम करने के लिए सही समय पर सही कदम उठाए। दिसंबर 2022 तक बैंक के सकल अग्रिम भुगतानों में 11.0 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 5,408.2 थी (दिसंबर-22 के अनुसार 418.7 करोड़ रूपये के ए.आर.सी. पोर्टफोलियो को छोड़कर) पिछले वर्ष की इसी अवधि में 4,872.3 थी। संग्रहण के प्रयासों पर बैंक के निरंतर ध्यान दिए जाने ने अच्छी प्रगति दिखाई है। दिसंबर 2022 तक संग्रहण की दक्षता 110.4 प्रतिशत थी।
यह बैंक विशेष रूप से शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सस्ते गृह ऋण और सुरक्षित व्यवसाय ऋण का विस्तार करने पर भी ध्यान दे रहा है क्योंकि इस वर्ग में अधिक लचीलापन और बेहतर संग्रहण दक्षता दिखाई देती है और बैंक के पोर्टफोलियो में एक प्रमुख उत्पाद के रूप में उभरने की क्षमता रखता है।
बैंक अपने विकसित होते हुए सूक्ष्मवित्त ग्राहकों को विकास लोन (वी.एल.) प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है जो स्थायी निर्देश के माध्यम से संग्रहण सहित संपूर्ण डिजिटल समाधान प्रदान करता है। दिसंबर 2022 तक, विकास लोन पुस्तिका 0.9 प्रतिशत के पी.ए.आर. के साथ 828 करोड़ रूपये पर रही।
सुरक्षित उत्पादों और बेहतर ग्राहक अनुभव सहित आधुनिक उत्पादों की पेशकश करके यह बैंक अपने समावेशी वित्त ग्राहक वर्ग के लिए बैंक ऑफ च्वाइस बनने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।













Add Comment