बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी उपलब्धियो में एक और अध्याय जोड़ते हुए “ग्रीनटेक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पुरस्कार – 2023” अपने नाम किया I यह पुरस्कार ग्रीनटेक फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा कंपनी को पर्यावरण प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रदान किया गया I 19 जनवरी को होटल ताज विवांता, गोवा में आयोजित वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ भरत पाठक, राष्ट्रीय संयोजक, गंगा विचार मंच, नमामि गंगे, जल शक्ति मंत्रालय एवं उपाध्यक्ष, ग्रामीण शिक्षा, मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कंपनी को प्रदान किया गया तथा कंपनी के जनरल मैनेजर श्री विनोद पालीवाल (सतत विकास) ने यह पुरस्कार ग्रहण किया I यह अवार्ड कंपनी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र मे प्रदूषण नियंत्रण, अपशिष्टों का उपयोग, हरित पट्टिका में विस्तार, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन नियंत्रण पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया I
श्री विनोद पालीवाल ने इस सम्मेलन में “सतत ईएचएस विकास की ओर” पर पावर पॉइंट प्रजन्टेशन द्वारा विस्तृत जानकारी दी I बहू निर्णायक सदस्यों की समिति द्वारा पर्यावरणीय क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिरला सीमेंट को सीमेंट सेक्टर में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए विजेता घोषित किया I इस अवार्ड में ओ.एन.जी.सी., भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन, टाइम्स ग्रुप, जी ग्रुप, जेएसडब्ल्यू इस्पात, जेएसडब्ल्यू पावर, माय होम सीमेंट एवं एनटीपीसी जैसी कम्पनियों ने भी भाग लिया I
श्रीमान देवेश मिश्रा – ईकाई प्रमुख ने इस मोके पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार कंपनी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो को दर्शाता है I साथ ही सस्टेनेबिलिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, राष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान बनाती है एवं व्यवसायिक लाभों में सुधार, ग्रीन हॉउस गैसों की कटौती से हरित पर्यावरण और सामुदायिक समृद्धि को बढ़ावा देती है I













Add Comment