बीएसई सूचीबद्ध कंपनी आर एंड बी डेनिम्स लिमिटेड (बीएसई: 538119) जो डेनिम की 30 मिलियन मीटर से अधिक क्षमता वाली सबसे बड़ी वर्टिकली इंटीग्रेटेड
टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के साथ सबसे प्रभावशाली टेक्सटाइल हाउस में से एक है, जिसके तहत यह डेनिम सेगमेंट में अपने खुद के ब्रांड के साथ रेडीमेड गारमेंट्स का निर्माण करेगी।
कंपनी अब भारत की अग्रणी व्यापक डेनिम कपड़ा निर्माता है तथा साथ ही जो 85 इंच तक उच्च चौड़ाई वाले डेनिम का उत्पादन करने में सक्षम है, इसके द्वारा हाल ही में एयर जेट लूम्स – डॉबी मशीन की नई विश्वस्तरीय तकनीक में प्रमुख विस्तार किया गया है।
डॉबी मशीनों की इस नई तकनीक को अपनाने के बाद कंपनी जल्द ही अपना ब्रांड नाम बनाकर फॉरवर्ड इंटीग्रेशन यानी इनटू गारमेंटिंग सेगमेंट में उतरेगी। वर्तमान में कंपनी कॉटन स्पिनिंग के बैकवर्ड इंटीग्रेशन के साथ-साथ फैब्रिक वीविंग, डाइंग और प्रोसेसिंग में है, गारमेंटिंग सेगमेंट में प्रवेश करके आर एंड बी (R&B) फाइबर से फैब्रिक तक डेनिम के निर्माण के सभी चरणों को पूरा करेगी और इस प्रकार यह वैल्यू सेगमेंट में युवा भारतीय के लिए डिज़ाइनर ब्रांड बनाएगी। कंपनी गारमेंटिंग
बिज़नेस के ज़रिए कम से कम दस फीसदी की ग्रोथ प्राप्त कर रही है।
अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र जैसे पवन और सौर ऊर्जा में कंपनी का पिछला विस्तार एक बड़ा निवेश साबित हुआ। पिछले कैलेंडर वर्ष में, कंपनी नवीकरणीय स्रोतों से काफी मात्रा में बिजली उत्पन्न करने में सक्षम रही है और इस तरह निर्विवाद आर्थिक लाभ के साथ-साथ बहुत सारे जीवाश्म ईंधन की बचत भी हुई है।
इससे पहले, कंपनी ने वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में स्थिर प्रदर्शन दिया था। निरंतर संचालन से राजस्व 14711.5 लाख रुपये और ईबीआईटीडीए (EBITDA) 2337.32 लाख रुपये रहा। व्यापार जारी रखने से कर के बाद का लाभ 1240.60 लाख रुपये था। कंपनी ने लागत में कमी, लचीले कार्यशील पूंजी प्रबंधन और उत्पादकता और दक्षता में सुधार पर ध्यान केंद्रित करके अपने मुनाफे को बनाए रखा है। कंपनी की रेटिंग भी दिसंबर’22 में BBB- से BBB स्टेबल में अपग्रेड की गई है। पहले कपास की कीमतों की अस्थिरता ने अमेरिका में इन्वेंट्री का निर्माण किया और घरेलू बाज़ार के विकास में भी बाधा उत्पन्न की, लेकिन अब कपास की कीमतों में स्थिरता के साथ, वित्तीय वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार से अच्छे ऑर्डर और पूछताछ मिल रही है। आईसीआरए (ICRA’s) द्वारा वित्तीय वर्ष 23 की दूसरी तिमाही की हालिया शोध रिपोर्ट के अनुसार, डेनिम के लिए भारतीय घरेलू बाज़ार 8 प्रतिशत से 9 प्रतिशत की औसत सीएजीआर बनाए
हुए है और 2028 तक इसके 12.27 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।













Add Comment