बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध हाईवे सेगमेंट में पहली मल्टीनेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड ने 4 जनवरी, 2023 को अपनी बोर्ड मीटिंग आयोजित करने की घोषणा की है। इस मीटिंग में 10 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य वाले मौजूदा इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन/विभाजन द्वारा कंपनी की शेयर पूंजी में बदलाव के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। हाल ही में आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड और इसकी प्राइवेट आईएनवीआईटी शाखा, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, दोनों ने सामूहिक रूप से साल दर साल आधार पर नवंबर 2022 के महीने में टोल कलेक्शन में 39% की वृद्धि दर्ज की है। इस बारे में आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री वीरेंद्र डी. म्हैसकर ने कहा, “टोल कलेक्शन में वृद्धि सभी परियोजनाओं, सभी व्हीकल कैटेगरी में निरंतर ट्रैफिक में वृद्धि को दर्शाती है, जो मैक्रो इकोनॉमिक इंडिकेटर के अनुरूप है। इससे यह भी पता चलता है कि हमारी सभी परियोजनाएं देश के महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर का हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा, “मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के धीरे-धीरे कम होने के साथ, यातायात मजबूत बना हुआ है और महीने दर महीने के आधार पर बढ़ा है।”
भारत में सबसे बड़ी एकीकृत प्राइवेट टोल रोड और हाईवे के इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपर के रूप मेंआईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड की मूल कंपनी और दो आईएनवीआईटीएस के पास 10 राज्यों में 60,000 करोड़ रुपये से अधिक का संपत्ति आधार है। कंपनी के पास पूरे भारत में लगभग 15,500 लेन किलोमीटर के निर्माण, टोलिंग, संचालन और रखरखाव का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है और एक वर्ष में 500 किलोमीटर से अधिक निर्माण करने की क्षमता है। भारत की प्रतिष्ठित स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना में इसका लगभग 20% हिस्सा है, जो भारत में किसी भी प्राइवेट इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स द्वारा सबसे ज्यादा है। 13 प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करने और उन्हें नोडल एजेंसियों को सौंपने के बाद, वर्तमान में,आईआरबी ग्रुप के प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो (प्राइवेट और पब्लिक आईएनवीआईटी सहित) में 22 सड़क परियोजनाएं हैं जिनमें 17 बीओटी, 1 टीओटी और 4 एचएएम परियोजनाएं शामिल हैं।













Add Comment