Business Featured

एयरटेल ने टेक महिंद्रा के साथ समझौता किया

भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा समाधान प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (“एयरटेल”) और टेक महिन्द्रा, जोकि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, कंसल्टिंग व बिजनेस री-इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस के अग्रणी प्रदाता हैं, ने आज एक अहम साझीदारी का ऐलान किया जिसके तहत उन्होंने “5जी फॉर एंटरप्राइज सॉल्यूशन” को महिंद्रा की चाकन मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी में लागू किया है, जो भारत की पहली 5जी युक्त ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग इकाई होगी। 

व्यापार के लिए 5 जी समाधान ने चाकन की नेटवर्क कनेक्टिविटी को काफी बेहतर किया है जिससे साॅफ्टवेयर फ्लैशिंग की गति में सुधार हुआ है। अत्यधिक तेज गति और बेहद कम लैटेंसी से अब मैनेजरों के लिए यह मुमकिन हुआ है कि एक साथ कई साॅफ्टवेयर फ्लैशिंग सत्र ले सकते हैं जिससे किसी काम की प्रक्रिया पूरी करने में कम समय लगता है। इसके अलावा कम्प्यूटर आधारित निरीक्षण अब पूरी तरह स्वचालित हो गया है जिससे पेंट क्वालिटी बेहतर हुई है। एयरटेल भारत में 5 जी लगाने का काम आगे बढ़ाने में लगा है। कंपनी विभिन्न साझीदारों के साथ विभिन्न स्थानों पर स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराकर उपयोग के मामले का जायजा लेता रहा है जो इसके *व्यापार के लिए 5 जी ऑफर्स का हिस्सा है। 

इस साझीदारी के बारे में बताते हुए एयरटेल बिजनेस के डायरेक्टर व सीईओ अजय चितकारा ने कहा, ”हमारा ‘उद्यम के लिए 5 जी’ समाधान देश में मैन्यूफैक्चरिंग के कामों को बदल देगा। हम टेक महिन्द्रा और महिन्द्रा ऑटो के साथ साझीदारी करके बहुत खुश हैं ताकि यह बदलाव दिखा सकें। हमने चाकन मैन्यूफैक्चरिंग ईकाई को भारत की पहली 5जी युक्त ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग इकाई बनाया है। चूंकि उद्योग आदर्श 4.0 जोर पकड़ रहा है, ऐसे में विश्वसनीय डेटा नेटवर्क फैक्ट्री व मैन्यूफैक्चरिंग के नतीजों में महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी होगा। यह तो शुरुआत भर है, और मुझे पूरा यकीन है कि हम और कई नवाचारी उपयोग के मामलों को सामने लाएंगे जिससे भारत में मैन्यूफैक्चरिंग की दुनिया बदल जाएगी।’’

टेक महिन्द्रा के संचार, मीडिया व मनोरंजन व्यापार इकाई के अध्यक्ष और नेटवर्क सर्विसेज के सीईओ मनीष व्यास ने कहा, ”5 जी की शुरुआत ने इंटरनेट की दुनिया में क्रांति ला दी है जिससे कनेक्टिविटी, संचार और सहयोग का नया युग शुरू हुआ है। एयरटेल से हमारी साझेदारी का मकसद डिजिटल सुविधा युक्त नए युग के मंच और समाधान के जरिए उपभोक्ता अनुभव को बेहतर करना है। हमें पूरा विश्वास है कि इस साझेदारी से उत्पादकता को बेहतर करने में हर उद्योग में अवसरों के द्वार खुलेंगे। साथ ही इससे बेहतर नेटवर्क समर्थित उद्यम डिजिटलाइजेशन को मदद मिलेगी और नवाचार की राह आसान होगी। 

एयरटेल की उद्योग अग्रणी #5GforBusniess (व्यापार के लिए 5जी) कनेक्टिविटी सुविधा और ग्राहकों को विशेषज्ञ सेवा उपलब्ध कराने में टेक महिन्द्रा के उद्योग ज्ञान, इसके सिस्टम इंटीग्रेशन की स्थापित योग्यता, 5 जी उद्यम समाधान योग्यता जैसे फैक्ट्री.एनएक्सटी, और प्लानिंग, डिजाइनिंग, तैनाती, व उद्यमों के लिए प्राइवेट वारयलेस नेटवर्क का प्रबंधन, उद्यम उपभोक्ताओं को लाभ देगा। इससे भारत में 5 जी जैसी रूपांतरकारी नेटवर्क टेक्नोलॉजी अपनाने की गति बढ़ेगी।

यह साझेदारी टेक महिन्द्रा के एनएक्सटी.एनओडब्ल्यूटीएम फ्रेमवर्क के अनुरूप है जिसका मकसद मानव केन्द्रित अनुभव को बेहतर करना है। यह नयी उभरती हुई टेक्नोलॉजी और समाधान में निवेश करने पर ध्यान केन्द्रित करता है। यह ग्राहकों की नित नयी जरूरतों को पूरा करता है और डिजिटल रूपांतरण को संभव बनाता है।

Topics