Business Featured

के2 उत्पादन क्षमता को 25 प्रतिशत बढ़ाएगी

भारत की सबसे युवा और तेज़ी से बढ़ती टीएमटी बार (द इंटेलीजेंट स्टील) विनिर्माता कंपनी के2 (KAY2) ज़ेनॉक्स ने घोषणा की है कि वह राजस्थान में अपनी बाज़ार हिस्सेदारी बढ़ाएगी, ऐसा इसलिए क्योंकी राजस्थान के इलाकों में स्टील उत्पादों की मांग में वृद्धि हो रही है। इस हेतु कंपनी अगले एक वर्ष तक स्टील टीएमटी बार की उत्पादन क्षमता 25 प्रतिशत बढ़ा लेगी, यानी वर्तमान 1.08 लाख मीट्रिक टन सालाना से बढ़कर यह 1.44 लाख मीट्रिक टन सालाना हो जाएगा। राजस्थान में कंपनी के पास 250 से अधिक डीलरों और वितरकों का मजबूत नेटवर्क है।

के2 ज़ेनॉक्स के निदेशक श्री सुनील अग्रवाल ने कहा, “राजस्थान के2 ज़ेनॉक्स की वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बाज़ार है और यहां विकास की बहुत संभावनाएं मौजूद हैं। के2 ज़ेनॉक्स की पहले से ही देश में टीएमटी बार के प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत उपस्थिति है। हम राजस्थान में एक बड़े बाजार हिस्से पर कब्जा करने की उम्मीद कर रहे हैं। यह घरेलू टीएमटी सेगमेंट में अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की हमारी समग्र रणनीति के अनुरूप है।“

के2 ज़ेनॉक्स, के2 टीएमटी बार का प्रीमियम ब्रांड है जो ऐसा अनूठा रिब डिजाइन पेश करता है जो हेक्सागोनल पैटर्न में कॉन्क्रीट के साथ मजबूती से जुड़ जाता है और किसी भी ढांचे के लिए एक पुख्ता बुनियाद व क्वालिटी सुनिश्चित करता है। आज के आधुनिक निर्माण की आवश्यकता को देखते हुए यह प्रीमियम टीएमटी बार भूकंप के जोखिम वाले इलाकों में निर्माण हेतु बहुत कारगर साबित होता है। 720 डिग्री हेक्सागन के इसके आंतरिक कोण उत्कृष्ट जुड़ाव देते हैं जिससे कंस्ट्रक्शन में दमदार क्वालिटी मिलती है जो उच्च दबाव को सहने में सक्षम हो पाती है। इंटेलिजेंट स्टील कहलाने वाले के2 ज़ेनॉक्स की मैश ग्रिप, 200 प्रतिशत ज्यादा बॉन्ड स्ट्रैंथ और श्रेष्ठ भौतिक व रासायनिक गुण इसे सभी आधुनिक निर्माणों के लिए आदर्श सिद्ध करते हैं। आला दर्जे के विशुद्ध Fe 500 व 500D का इस्तेमाल करके बनाया गया यह उत्पाद कंस्ट्रक्शन में 20 प्रतिशत तक स्टील बचाता है और बीआईएस मानक के मुताबिक निरंतर क्वालिटी देता है।