Business Featured

फिनो पेमेंट्स बैंक को राजीविका के साथ काम करने का मौका मिला

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा “मिशन वन जीपी– वन बीसी” प्रोजेक्ट अंतर्गत राज्य के 08 जिलों में स्वयं सहायता समूहों की प्रशिक्षित एवं आईआईबीएफ सर्टिफाईट महिलाओं को बीसी सखी के रूप में लगाने हेतु फीनो पैमेंट बैंक के साथ दिनांक ७ डिसेंबर २०२२ को एमओयू किया|

यहॉ उल्लेखनीय हैं कि विभिन्न बैंकों के माध्यम से लगायी गयी बीसी सखी संबंधित ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेऊ के निवासियों तथा स्वयं सहायता समूहौं के परिवारों को नि:शुल्क बैंकिंग सेवाए उपलब्ध करवा रही हैं ताकि स्थानिय निवासियों को डोर-स्टेप बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल रहा हैं साथ ही इन बीसी सखियों की आमदनी का एक अच्छा जरिया बनने से उनके महिला शक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा बैंकिं कौशल में वृद्धि हो रही हैं |डोर स्टे बैंकिग सेवाओं में प्रमुख रुप से बचत खाता खोलना, रकम निकासी, रकम जमा करने के साथ बैंकिंग सेवाओं के अन्य प्रोडेक्टस यथा बीमा एवं पेंशन योजनाओं में नामांकन की सुविधाए उपलब्ध करवाने के साथ पेंशन वितरण, डीबीटी का पैसा निकासी सुविधा इत्यादी|

फिनो पेमेंट्स बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मेजर आशीष आहूजा ने कहा, “राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) की वन जीपी-वन बीसी परियोजना का हिस्सा बनना बडे सम्मान की बात है, जिसका उद्देश वित्तीय समावेशन को सक्षम बनाना है | इस पहल के माध्यम से हम बीसी सखियों के साथ २५७७ ग्राम पंचायतों के ग्राहकों तक पहुंचेंगे | देश भर में १२ लाख से अधिक पॉईन्ट के व्यापक वितरण नेटवर्क के माध्यम से बैकिंग को ग्रामीण जनता के दरवाजे के करीब ले जाने की हमारी विशेषज्ञता हमें इस परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए अच्छी स्थिति में रखेगी | वित्तीय समावेशन के तेहत जिस तरह बिहार, यूपी और गुजरात के राज्य आजीविका मिशनों के साथ निरंतरता साझेदारी की, उसी तरह राजीविका के साथ हमारा जुडाव रहेगा | “

राजीविका के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार, फिनो पेमेंट्स बैंक को बांसवाडा, चितौडगढ, डूंगरपुर, झालावाड, कोटा, प्रतापगढ, राजसमंद और उदयपुर के ८ जिलों में बीसी सखियों को शामिल करने का अधिकार प्राप्त हुआ| कुल २५७७ ग्राम पंचायतों(जीपी) को बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक-एक बीसी सखी का प्रशिक्षण दिया जाएगा|

इस अवसर पर राजीविका से परियोजना निदेशक (प्रशासन) श्री हरदीप सिंह चौपडा, श्री लक्ष्मी कान्त पाराशर, फीनो पैमेंट बैंक की तरफ से श्री राजेश कच्छावा, एशोसिएट वाईस प्रसिडेंट उपस्थित थे |

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics