Featured Health Care

ऑल इण्डिया मनभर वीपीएल सीजन 6 का आगाज, रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल में हुआ टीम जर्सी का अनावरण

ऑल इण्डिया मनभर वीपीएल सीजन 6 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो चुका है। इससे पहले आज शनिवार को यहां रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित समारोह में वीपीएल सीजन सिक्स की जर्सी एवं किट का अनावरण किया गया। इस अवसर पर खेल आयोजक विजयवर्गीय स्पोर्ट्स एसोसिएशन संस्थान के पदाधिकारी, टूर्नामेंट के मेडिकल पार्टनर  रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट अनुभव सुखवानी और डीजीएम सेल्स एण्ड मार्केटिंग श्री सचिन सिंह भी उपस्थित रहे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधर विजय ने टूर्नामेंट के शिड्यूल के बारे में जानकारी देने के साथ ही युवाओं में खेल का महत्व की जानकारी देते हुए कहा खेलना हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है। यदि हम खेल का नियमित अभ्यास करें, तो हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं। खेल गतिविधियों में शामिल होना, हमें बहुत से रोगों से सुरक्षित करने में मदद करता है; जैसे गठिया, मोटापा, हृदय की समस्याओं, मधुमेह, आदि।

रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट अनुभव सुखवानी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि  रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल इस प्रकार के खेल एवं सामाजिक आयोजनों में अपनी सामाजिक सरोकार भागीदारी के तहत बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान करता रहा है। इस मैच के लिए अस्पताल अपनी मेडिकल सेवाएं प्रदान करेगा। मैचों के दौरान अस्पताल की मेडिकल टीम और एंबुलेस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होेंने भाग लेने वाली टीमो का आहवान किया कि वे पूरी तन्मयता के साथ खेल गतिविधियों में भाग लें ताकि उनकी सेहत स्वस्थ्य बनी रहे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ टूर्नामेंट की येलो और ब्लू जर्सी कि का अनावरण भी किया। 

डीजीएम सेल्स एण्ड मार्केटिंग सचिन सिंह ने खेल आयोजक विजयवर्गीय स्पोर्ट्स एसोसिएशन संस्थान के पधाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि इस प्रकार के खेलों से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है वहीं नौजवानों में अपनी सेहत के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।   

सचिव डॉ दिनेश दुब्बी ने अपनी बात रखते हुए कहा क्रिकेट में प्लेयर को मैदान पर खूब भागना-दौड़ना पड़ता है और बॉल व बैट को बार-बार उठाना पड़ता है। जिसमें कई सारी मसल्स एक साथ काम करती हैं। कार्डियो एक्सरसाइज करने से भी शरीर पर यही प्रभाव पड़ता है। दिल को हेल्दी रखने और वेट लॉस करने में खेल-कूद काफी मददगार होता है। इसके अलावा स्टेमिना और एंड्यूरेंस में बढ़ोतरी के साथ ही क्रिकेट प्लेयर्स का मेटाबॉलिज्म काफी तेज रहता है। जिस के कारण शरीर कैलोरी को अच्छी तरह बर्न करता है। बेली फैट से छुटकारा पाने के लिए आपको खाने से ज्यादा कैलोरी बर्न करनी चाहिए। इसलिए क्रिकेट खेलना आपको मोटापे से भी बचाता है।

इस दौरान जौहरी किंग टीम के कप्तान अंकुर विजय, जयपुर वॉरियर के डॉ. अंकित विजय, सिलास के राज विजय और ड्रेगन चौमू के कप्तान भरत विजय ने विगत टूर्नामेंट में मिले अनुभवों के बारे में बताया।