Business Featured

फिक्की करेगा यूएई के माध्यम से वैश्विक व्यापार पर बी2बी बैठकें

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री ज़ोन (सैफ ज़ोन), शारजाह सरकार, यूएई के सहयोग से, “यूएई के जरिए इंटरनेशनल मार्केट्स में अपने बिजनेस का विस्तार करें” विषय पर जयपुर में विशेष बी2बी बैठकों की एक श्रृंखला आयोजित करेगा।

बी2बी बैठकें 04-05 जून 2026 को आईटीसी राजपूताना होटल में आयोजित की जाएंगी।

इस पहल का उद्देश्य यूएई में बिज़नेस स्थापित करने के फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, खासकर सैफ ज़ोन के माध्यम से, जो क्षेत्र के सबसे एडवांस्ड, कॉस्ट-इफेक्टिव और इन्वेस्टर-फ्रेंडली फ्री ज़ोन में से एक है। सत्र में यह बताया जाएगा कि यूएई किस तरह भारतीय कंपनियों के लिए मिडिल ईस्ट, अफ्रीका, यूरोप और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स तक पहुंच बनाने का एक स्ट्रैटेजिक ग्लोबल गेटवे है।

बी2बी बैठकों में भागीदारी फ्री ऑफ कॉस्ट है, लेकिन लिमिटेड स्लॉट्स के कारण प्रायर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

रजिस्ट्रेशन और मीटिंग स्लॉट कन्फर्मेशन के लिए श्री कपिल माथुर से संपर्क करें: 9928018294

Topics