Business • Featured

ग्रेविटा का टोगो- पश्चिम अफ्रीका में नया प्लांट शुरू

विश्व भर में मैन्यूफैक्चरिंग उपस्थिति रखने वाली एक प्रमुख “रिसाइकलिंग कंपनी” ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड (“ग्रेविटा”या “कंपनी”) ने सहर्ष घोषणा की है कि टोगो में स्थित कंपनी की एक सहायक सब्सिडियरी, ग्रेविटा टोगो एसएयू ने टोगो, पश्चिम अफ्रीका में प्रथम चरण में लगभग 4,000 मेट्रिक टन वार्षिक की क्षमता रखने वाले नए रिसाइकलिंग प्लांट से अल्यूमिनियम कास्ट– अलॉयज का कमर्शियल उत्पादन शुरू कर दिया है| कंपनी नई क्षमता से लगभग 26% की कुल मार्जिन के साथ लगभग 60 करोड़ रुपये वार्षिक की अतिरिक्त आय की उम्मीद कर रही है।

इसके अलावा कंपनी पिछले 3 वर्षों सेटोगो से स्क्रैप भी प्राप्त कर रही है और प्लांट स्थापित करने से पूर्व मजबूत स्क्रैप संग्रह नेटवर्क स्थापित किया है।

कंपनी के पास पहले से ही तंजानिया,सेनेगल, मोजांबिक और भारत में इसी तरह की अल्यूमिनियम रिसाइकलिंग सुविधा है| यह विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रिसाइकलिंग व्यवसाय स्थापित करने के कंपनी के विजन के अनुरूप है।

ग्रुप ने नए रिसाइकलिंग प्लांट की प्रोक्योरिंग और कमिश्निंग के लिए लगभग 11 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसका वित्तपोषण कंपनी के आंतरिक स्त्रोतों से किया जा रहा है।

कंपनी इस प्लांट से उत्पादन करने के लिए घरेलू अल्यूमिनियम स्क्रैप प्राप्त करेगी और चीन, जापान, थाईलैंड, कोरिया और वियतनाम में स्थित ऑटो और एफएमसीजी क्षेत्र के मैन्यूफैक्चरिंग उद्योगों की अल्युमिनियम डाई कास्टिंग कंपोनेंट्स की जरूरत पूरी करेगी। ग्रेविटा ग्रुप विश्वभर में एक अति विख्यात रिसाइकलिंग कंपनी है और यह नई रिसाइक्लिंग सुविधा कंपनी की अफ्रिका में उसकी अल्यूमिनियम क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगी ।

Topics