भारत की एक प्रमुख रीसाइकलिंग कंपनी, ग्रेविटा इंडिया ने आज 30 सितंबर 2022 को समाप्त तिमाही/छमाही के अपने वित्तीय परिणाम की घोषणा की है |
ग्रेविटा इंडिया ने वित्त वर्ष 2023 की दुसरी तिमाही में आय वर्ष दर वर्ष आधार पर 25% की वृद्धि दर्ज करते हुए 683 करोड़ रूपए हुई | बिक्री की मात्रा में 17% की वृद्धि द्वारा आय वृद्धि को सपोर्ट मिला |
तिमाही का एबिटडा वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही के 50 करोड़ रूपए की तुलना में 65 करोड़ रूपए हुआ, जो वार्षिक आधार पर 29% की वृद्धि दर्शाता है | एबिटडा मार्जिन 10% पर बरकरार रही और कंपनी ने तिमाही के दौरान प्रमुख रा मटेरियल्स में बढ़ते हुए लागत दबाव के बावजूद रिजिलिएंट मार्जिन को बरकरार रखा है | कर बाद लाभ वित्त वर्ष 2022 के 37 करोड़ रूपए की तुलना में 45 करोड़ रूपए हुआ था, जो वार्षिक आधार पर 21% की वृद्धि दर्शाता है | कर बाद लाभ मार्जिन 7% हुई |
हाल में कंपनी की स्टेप डाउन सब्सिडियरी ने घाना में पॉलिप्रोपिलीन ग्रेन्यूल्स रीसाइक्लिंग का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है | प्रथम चरण में इसकी वार्षिक क्षमता लगभग 1,200 मेट्रिक टन वार्षिक है | साथ ही कंपनी की आगामी चरण में यह क्षमता बढ़ाकर 2,700 मेट्रिक टन वार्षिक करने की योजना है |
कंपनी के पास सेनेगल, मोजांबिक और भारत में पहले से ही इसी तरह की प्लास्टिक रीसाइकलिंग सुविधा है | साथ ही यह विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रीसाइकलिंग बिजनेस प्रतिस्थापित करने के कंपनी के विजन के अनुरूप है |
ग्रुप ने इस नए रीसाइकलिंग प्लांट के प्रोक्योरमेंट और कमिश्निंग के लिए लगभग 1.90 करोड़ रूपए का निवेश किया है जिसका वित्तपोषण कंपनी के आंतरिक साधनों से किया गया है |
इसके अलावा कंपनी की स्टेप डाउन सब्सिडियरी ने लगभग 4,000 मेट्रिक टन वार्षिक की क्षमता रखने वाले एक नए रिसाइकलिंग प्लांट से अल्यूमिनियम का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया है | कंपनी नए प्लांट से 20% की कुल मार्जिन के साथ लगभग 60 करोड़ रूपए वार्षिक की अतिरिक्त आय की उम्मीद कर रही है |
ग्रुप ने इस नए रीसाइकलिंग प्लांट की प्रोक्योरिंग और कमीशनिंग के लिए 3.50 करोड़ रूपए का निवेश किया है और कंपनी के आंतरिक साधनों से इसका वित्तपोषण किया गया है |
ग्रेविटा 2,13,719 मेट्रिक टन वार्षिक की क्षमता के साथ एशिया, अफ्रीका और सेंट्रल अमेरिका में 13 इको-कॉन्शियस अत्याधुनिक मेन्यूफैक्चरिंग सुविधाओं के साथ एक प्रमुख ग्लोबल रीसाइकलिंग कंपनी है | ग्रुप की 5 बिजनेस वर्टिकल सहित 30 वर्षों के रीसाइकलिंग डीएनए के साथ 70 से अधिक देशों में ग्लोबल उपस्थिति है | कंपनी एनएसई और बीएसई पर टॉप 1000 लिस्टेड कंपनियों में से एक है |













Add Comment