बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड, की चंदेरिया ईकाई को राज्य स्तरीय 26वें भामाशाह सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान जिसमें गुणवत्तापुर्ण शिक्षण, आधारभूत विकास व सहयोग हेतु राजस्थान सरकार द्वारा राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान “शिक्षा भूषण” प्रदान किया गया। ये पुरस्कार जो कि दिनांक 10 अक्टूबर 2022 को जयपुर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में माननीय मुख्य अतिथि डॉ. बी. डी. कल्ला, शिक्षा मंत्री, शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा) विभाग, राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथि श्री राजेन्द्र सिंह यादव, राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, डॉ. सुभाष गर्ग, तकनीकी शिक्षा, श्री पवन गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कुल शिक्षा विभाग, एवं श्री गौरव अग्रवाल, शिक्षा निदेशक द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चंदेरिया के प्रतिनिधि श्री प्रदीप कुमार सिंह, सहायक उपाध्यक्ष (एचआर) एवं श्री रंजीत कुमार प्रसाद, मैनेजर (सीएसआर) ने राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान “शिक्षा भूषण” सम्मान प्राप्त किया।
बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड-चंदेरिया ईकाई के अध्यक्ष एंव युनिट-हेड श्री देवेश मिश्रा के नेतृत्व में सीएसआर के शिक्षा सारथी कार्यक्रम के तहत् चित्तौड़गढ जिले के विभिन्न राजकीय विद्यालयों विशेषकर आस-पास के क्षेत्र में शैक्षिक उन्नयन हेतु गुणवत्तापुर्ण शिक्षण व शाला आधारभूत विकास में लगातार अहम भुमिका प्रदान कर रही हैं जिससे गरीब बच्चों का बेहतर भविष्य का निर्माण हो सकें।













Add Comment