श्री सीमेंट ने आज अपने निर्देशक मंडल निम्न बदलाव किये। श्री बी. जी. बांगड ने बोर्ड के अध्यक्ष और उनके निदेशक पद से अपना इस्तीफा दे दिया जो 14 अक्टूबर के कार्य समय की समाप्ति से प्रभावी होगा। कंपनी में चार दशकों से अधिक समय में उनके अपार योगदान को स्वीकार करते हुए बोर्ड ने उन्हें चेयरमेन एमेरिटस के रूप में नियुक्त किया।
बोर्ड की अध्यक्षता से श्री बी जी बांगड के इस्तीफे के परिणामस्वरूप श्री एच एम बांगड को कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में उनकी वर्तमान स्थिति से बोर्ड चेयरमेन के रूप में नामित किया गया है। बोर्ड ने श्री प्रशांत बांगड को भी कंपनी के उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया। इसके अलावा बोर्ड ने श्री नीरज अखौरी को कंपनी का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया जो 14 अक्टूबर 2022 से कार्यभार संभालेंगे।
चेयरमेन एमेरिटस, बोर्ड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कैरियर को निम्नानुसार बताया गया है: श्री बी. जी. बांगड ने 1979 में श्री सीमेंट लिमिटेड की स्थापना की और 1985 में कंपनी की पहली इकाई की स्थापना की। इन वर्षों में उन्होंने कंपनी के विभिन्न व्यावसायिक निर्णयों में महत्वपूर्ण रणनीतिक अंतर्दृष्टि और दिशा प्रदान की। इसके अलावा वह स्वास्थ्य सेवाए वृद्धावस्था देखभाल, कला और विज्ञान को बढ़ावा देने सहित कई अन्य क्षेत्रों में फैली कई परोपकारी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।
श्री हरि मोहन बांगड, जो 1992 से कंपनी के शीर्ष पद पर हैं, श्री सीमेंट की अभूतपूर्व वृद्धि के पीछे प्रेरक शक्ति रहे हैं। वर्ष 2002 में उन्होंने प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता में 17.02% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर देखी। इसके शेयर की कीमत ने इसी अवधि में अपने निवेशकों को 37.33 फीसदी का सीएजीआर दिया है। आज श्री सीमेंट को लागत प्रतिस्पर्धात्मकता और परिचालन दक्षता में वैश्विक बेंचमार्क के रूप में मान्यता प्राप्त है। आई आई टी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग स्नातक श्री बांगड स्थापित प्रथाओं पर लगातार सवाल उठाने और एक बेहतर तरीका खोजने में विश्वास करते है । उनके दूरदर्शी नेतृत्व में श्री सीमेंट पेट्रोलियम कोक के ईंधन के रूप में उपयोग और सिंथेटिक जिप्सम के निर्माण में सीमेंट उद्योग में अग्रणी बन गया है। श्री सीमेंट
वेस्ट हीट रिकवरी के माध्यम से ऊर्जा उत्पादन में विश्व की अग्रणी कंपनियों में से एक है और अब अक्षय ऊर्जा में नए रास्ते तलाश रहा है।
अपने व्यावसायिक ज्ञान और दूरदर्षिता के लिए जाने वाले श्री बांगड को 2016 में ई वाई एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर और 2017 में फोर्ब्स एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर के सम्मान से नवाजा गया था और वे हाल ही में सीएनबीसी इनसाइड आउट द्वारा कवर किये गये है। श्री प्रशांत बांगड इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से स्नातक होने के तुरंत बाद 2004 से कंपनी का हिस्सा रहे हैं। उन्हें एक अनुशासन के साथ काम करनेए लोगों और हितधारकों को केंद्र में रखने और भविष्य को ध्यान में रखते हुए तेजी से निर्णय लेने की क्षमता विरासत में मिली। उनका नेतृत्व दृष्टिकोण श्री सीमेंट के गहरे मूल्यों का प्रमाण रहा है। पिछले कुछ वर्षों से वह उन परिवर्तनों को रेखांकित कर रहे है जो श्री सीमेंट को एक संगठन के रूप में स्थायी रूप से मजबूत करेंगे और विकास के अगले चरण के लिए तैयार कर रहे हैं। श्री अखौरी सीमेंट और स्टील उद्योग में तीन दशकों के अनुभव के साथ एक उद्योग के दिग्गज हैं जहां उन्होंने भारत और अन्य उभरते बाजारों में नेतृत्व की भूमिकाओं में काम किया है। उन्होंने होल्सिम समूह के साथ अपने कार्यकाल के दौरान विविध विभागों को संभाला है। अपने अंतिम कार्य में वे एसीसी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओए सीईओ होल्सिम इंडियाए प्रबंध निदेशक और सीईओ अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और गैर.कार्यकारी निदेशक एसीसी लिमिटेड थे। वह नेशनल काउंसिल फॉर सीमेंट एंड बिल्डिंग मैटेरियल्स (एनसीसीबीएम) में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और सीमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष भी थे।
श्री एचएम बांगुर जिन्होंने इस संगठन को सीमेंट उद्योग में एक शीर्ष मुकाम तक पहुचाने तक के लिए नेतृत्व कियाए को विश्वास है कि एक नई नेतृत्व टीम के शामिल होने पर श्री सीमेंट सीमेंट उद्योग में सर्वश्रेष्ठ होने साथ विकास और विस्तार के अगले चरण में भी आगे बढ़ेगा।
इन सभी परिवर्तनों के साथ श्री बांगुर का दृढ़ विश्वास है कि ये सभी परिवर्तन संगठन को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में एक कदम होंगे। श्री प्रशांत बांगुर, जो विकास के अगले चरण के लिए संगठन को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं, सकारात्मक हैं कि श्री अखौरी स्मार्ट प्रौद्योगिकीए नवाचार और भविष्यवादी प्रथाओं द्वारा नेतृत्व टीम को सक्रिय करने में सक्षम होंगे।













Add Comment