बहुप्रतीक्षित आईफोन-14 सीरीज आखिरकार आज भारत में उपलब्ध हो गई है। उपभोक्ता इन रोमांचक उत्पादों पर अपना हाथ पाने के लिए बाजार में सर्वाेत्तम ऑफ़र और सौदे खोजने की कोशिश कर रहे हैं। क्या आप आईफोन-14 खरीदने की योजना बना रहे है, इसका सबसे बेहतरीन तरीका हबल मनी है जहां आप इसे 7200 रुपए कम कीमत पर प्राप्त कर सकते हैं। हबल मनी, एक सिकोइया वित्त पोषित स्टार्ट-अप है ने, सेव नाउ बाय लेटर स्पेस में अग्रणी इनोवेशन ने देश में सबसे अच्छी कीमतों पर आईफोन खरीदने की योजना शुरू की है।
हबल मनी की बचत योजनाओं के साथ, यूजर्स आईफोन-14 को 72,636 रुपए में प्राप्त कर सकते हैं, जो कि 79,900 रुपए के एमआरपी से 7,263 रुपए कम है, जो किसी भी उपलब्ध छूट से अधिक है। उपभोक्ता आईफोन-14 को 3 महीने, 6 महीने और 9 महीने की बचत योजनाओं के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आपके द्वारा अपने आईफोन-14 के लिए की जाने वाली प्रत्येक मासिक जमा राशि के साथ, हबल 10 प्रतिशत कैश रिवॉर्ड जोड़ता है। हबल मनी ने आईफोन खरीदने के इस अनोखे अनुभव को लाने के लिए क्रोमा के साथ साझेदारी की है। यदि आप आज अपना आईफोन-14 खरीदना चाहते हैं, तो आप हबल के ‘तत्काल योजना‘ का उपयोग कर सकते हैं और तुरंत 4 प्रतिशत अतिरिक्त प्राप्त कर सकते हैं।
इस स्टार्ट-अप के पास आईफोन-14 प्रो के लिए भी योजनाएं हैं, जो उनकी 3, 6 और 9 महीने की बचत योजनाओं के साथ मात्र 118,090 रुपए में उपलब्ध हैं। यदि आप नई ऐप्पल वॉच अल्ट्रा लेना चाहते हैं, तो हबल के साथ आप इसे बचत योजनाओं के साथ 8,172 रुपए कम या तत्काल योजना के साथ 3,457 रुपए कम में इन्हें प्राप्त कर सकते हैं।
इस बारे में हबल मनी के को-फाउण्डर नीरज तुल्सियान ने कहा ‘‘क्रेडिट कार्ड ऑफ़र, बाई नाउ पे लेटर (बीएनपीएल) उत्पाद भारत में एक सीमित वर्ग के लिए उपलब्ध हैं। अधिकांश भारतीय बचतकर्ता हैं जिन्हें उनकी अच्छी वित्तीय आदतों के लिए कोई रिवॉर्ड, पाइंट या उपहार नहीं मिलता है। हम इस परम्परा को बदलना चाहते हैं और पुरस्कार प्राप्त करते हुए अपनी सपनों की जीवन शैली बनाना सभी के लिए फायदेमंद बनाना चाहते हैं।‘‘
हबल मनी के को फाउण्डर मयंक बिश्नोई कहते हैं ‘‘अधिकांश भारतीय अपनी खरीदारी, जीवन शैली और सपनों को पूरा करने के लिए अपनी बचत पर भरोसा करते हैं लेकिन एक वित्तीय उत्पाद के रूप में बचत में कोई नयापन नहीं देखा गया है। हम चाहते हैं कि यूजर्स अपने भविष्य के लिए बचत करते समय एक रोमांचक और पुरस्कृत अनुभव प्राप्त करें। हबल मनी पर हम देखते हैं कि उपभोक्ता अपने स्वयं के गैजेट के लिए बचत कर रहे हैं, अपने परिवार के सदस्यों को उपहार देने के लिए, अपने जीवन की प्रमुख घटनाओं के लिए और स्वस्थ वित्तीय व्यवहार के लिए प्रोत्साहन प्राप्त कर रहे हैं।‘‘












Add Comment