Business Featured Health Care

रुक्मणी बिरला द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को जनाना हॉस्पिटल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों व अन्य गणमान्य लोगों ने वृक्षारोपण किया और आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशव्यापी विशाल पौधारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जयपुर के रुक्मणी  बिरला हॉस्पिटल और महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनाना अस्पताल की अधीक्षण डॉ. पूर्णिमा पचौरी ने बताया कि तीन से पांच फीट लंबे अशोका के वृक्षों का रोपण किया गया और जयपुर के रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल की ओर से उन पर ट्री गार्ड भी लगाए गए और पर्यावरण को बेहतर रखने में पेड़ों के महत्व के बारे में विचार प्रकट किये गए। इस दौरान महावीर इंटरनेशनल के निदेशक पदम जैन ने कहा कि जब तक सांस है, तब तक आस है और यह सांस हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ मिले, इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल के वाईस प्रेसिडेंट अनुभव सुखवानी और डी जी एम सेल्स एंड मार्केटिंग सचिन सिंह ने बताया कि हमारा प्रयास है कि लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सिर्फ चिकित्सा स्तर पर ही नहीं बल्कि सामान्य जनजीवन में भी उन्हें स्वच्छ वातारण मिले जिससे भविष्य में स्वस्थ समाज की परिकल्पना साबित हो सके। इस दौरान अजमेर सेंट्रल जेल से पारस जांगिड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics