इग्नाइट, हेलमेट और राइडिंग गियर के लिए प्रमुख इंटरनेशनल प्रीमियम ब्रांड ने अपने नए हेलमेट मॉडल आईजीएन-7 और आईजीएन-4 को लॉन्च किया है। ये नए हेलमेट मॉडल एक नए सेफ्टी स्टेपल के साथ हैं जो कि राइडर्स के सिर की सुरक्षा को और अधिक बढ़ाने में सक्षम हैं।
डीओटी (एफएमवीएसएस नंबर 218) और बीआईएस आईएसआई (आईएस 4151: 2015) के ड्यूल सर्टीफिकेशन के साथ, “आईजीएन-7“ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एनएसीए डक्ट एयर फ्लो टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया दुनिया का पहला हेलमेट है। इस एयर फ्लो सिस्टम का उपयोग विमानों और सुपर कारों में भी किया जाता है। शील्ड के ऊपर अपने डबल एनएसीए इनलेट्स के साथ, यह हेलमेट के अंदर हवा की बड़ी मात्रा के प्रवेश होने की सुविधा देता है ताकि इसके शानदार इंटीरियर को ताज़ा हवा प्रदान की जा सके और उसमें से नमी को बाहर रखा जा सके। इसके साथ ही साथ ही, हेलमेट के पिछले हिस्से पर लगे एनएसीए इनलेट्स दिए गए हैं ताकि वहां मौजूद बासी हवा को जल्दी से बाहर निकाला जा सकता है।
इस नई रेंज को लॉन्च करने के मौके पर श्री कशिश कपूर, एमडी, इग्नाइट हेलमेट ने कहा कि “चूंकि एक साल पहले की तुलना में अब सड़कों पर अधिक संख्या में हाई एंड बाइक्स की मौजूदगी है, इसलिए एडीशनल सेफ्टी फीचर्स और डीओटी और आईएसआई के ड्यूल सर्टीफिकेशन वाले हेलमेट की अधिक आवश्यकता है। इसके साथ ही उनके स्टाइलिश लुक को भी बनाए रखना जरूरी है। इग्नाइट के ये दो नए हेलमेट युवा बाइक राइडर्स के लिए नए मॉडल खास तौर पर तैयार किए गए हैं और ये राइडिंग को लेकर उनके प्यार को सुरक्षा प्रदान करते हैं।“
लुक्स में काफी अधिक स्टाइलिश, आईजीएन-7 में आरामदायक और सुपर-सॉफ्ट फैब्रिक के साथ एक स्टाइलिश रिफ्लेक्टिव इंटीरियर है, और स्पोर्टी लुक के लिए पीछे की तरफ स्पॉइलर भी है। इस मॉडल की रेंज 4699/-रुपये से शुरू होती और ये रेंज मीडियम (580 मिमी), लार्ज (600 मिमी), और एक्स्ट्रा लार्ज (620 मिमी) साइज में उपलब्ध है।
दूसरा मॉडल लुक्स में काफी आकर्षक और सुविधाजनक आईजीएन-4, में आरामदायक और सुपर सॉफ्ट फैब्रिक के साथ एक स्टाइलिश रिफ्लेक्टिव इंटीरियर है, और स्पोर्टी लुक इसे काफी खास बना देते हैं। इस मॉडल की कीमत 4449/- रुपये से शुरू होती है और मीडियम (580 मिमी), लार्ज (600 मिमी), और एक्स्ट्रा लार्ज (620 मिमी) साइज में उपलब्ध है।












Add Comment