Business Featured

खाताबुक एमएसएमई कारोबार की वृद्धि में सहायक

राजस्थान में एमएसएमई कारोबार के मालिक धीरे-धीरे अपने वित्तीय मामलों और कारोबारी परिचालन के प्रबंधन में डिजिटल तरीकों को अपना रहे हैं। भारत के मज़बूत इरादों वाले उद्यमी लगातार वृद्धि करने की अपनी चाहत के दम पर आगे बढ़ रहे हैं, जो अनिश्चितताओं से भरपूर परिस्थितियों में भी आशावादी बने रहते हैं। खाताबुक द्वारा किए गए अर्ध-वार्षिक एमएसएमई बिज़नेस सेंटिमेंट सर्वे से मिली जानकारी के मुताबिक, 71 फीसदी एमएसएमई कारोबारी वर्ष 2022 के अगले छह महीनों के दौरान अपने कारोबार में होने वाली वृद्धि को लेकर सकारात्मक हैं।

पिछले 25 वर्षों से सुधीर पिंक सिटी डेंटल लैब नाम से डेंटल उपकरणों का कारोबार चला रहे हैं। डेंटल उपकरणों की लैबोरेटरी का संचालन करना बहुत ही मुश्किल और सिरदर्द वाला काम है जिसकी वजह से सुधीर ने अपने कारोबार की देखरेख के लिए सक्रिय तौर पर डिजिटल तरीकों को अपनाया। खाताबुक ने उन्हें ऐसी टैक्नोलॉजी उपलब्ध कराई जिससे उन्हें एक ही प्लेटफॉर्म पर अपने कारोबार और वित्तीय मामलों का प्रबंधन करने के साथ बड़ी राहत मिली और इस तरह उनके कारोबार की उत्पादकता और वृद्धि में तेज़ी आई। 

खाताबुक, अपने मोबाइल ऐप्लिकेशनों, खाताबुक और बिज़ऐनालिस्ट के माध्यम से डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराकर भारत में एमएसएमई की वृद्धि में अपना योगदान दे रहा है। इनसे उन्हें फ़ोन पर अकाउंटिंग, बकाया पैसे वसूलने के रिमाइंडर, इंवेंट्री और बिक्री का प्रबंधन करने जैसे कारोबार के अलग-अलग पहलुओं की देखभाल करने का मौका मिलता है। खाताबुक प्लेटफ़ॉर्म की अनोखी टैक्नोलॉजी को हर तरह के एमएसएमई की डिजिटल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, चाहे वह रिटेल विक्रेता हो, थोक विक्रेता/डिस्ट्रिब्यूटर, विनिर्माता या आपूर्तिकर्ता।

अकेले राजस्थान में खाताबुक 42 लाख कारोबारियों को सेवाएं देता है, जबकि देश के लगभग हर ज़िले में करीब 100 लाख मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। इस ऐप ने विभिन्न उद्योगों के कई छोटे और मध्यम आकार के कारोबारों को बदलकर रख दिया है। जयपुर, राजस्थान में डेंटल उपकरणों के लैब के मालिक सुधीर ऐसे ही एक कारोबारी हैं जो अपने कारोबार को डिजिटल माध्यम से आसान बनाने के लिए खाताबुक का इस्तेमाल करके अपने कारोबारी लेजर और वित्तीय मामलों का प्रबंधन कर रहे हैं।