Business Featured

एशियन पेंट्स ने चैम्पियन उत्‍पाद ‘स्‍मार्टकेयर हाइड्रोलॉक’ लॉन्‍च किया

चैम्पियन पैदा नहीं होते, वो बनाए जाते हैं और यह बात भारत की सबसे बड़ी पेंट एवं डेकोर कंपनी एशियन पेंट्स के नये टेलीविजन विज्ञापन के लिये एक साथ आए तीन सुपरस्‍टार्स पर बिलकुल फिट बैठती है। भारत के मशहूर स्‍टार्स और ब्राण्‍ड एम्‍बेसेडर्स रणबीर कपूर और पी वी सिंधु कंपनी के इंटीरियर वाटरप्रूफिंग चैम्पियन एशियन पेंट्स स्‍मार्टकेयर हाइड्रोलॉक’ को लॉन्‍च करने के लिये एक साथ आए हैं। हाइड्रोलॉक इस्‍तेमाल के लिये तैयार एक इंटीरियर वाटरप्रूफिंग सॉल्‍यूशन है, जिसे बड़ी आसानी से काम में लिया जा सकता है।

नये लॉन्‍च और टेलीविजन विज्ञापन के बारे में एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ अमित सिंगले ने कहा, “गहन शोध और अपने ग्राहकों के साथ बातचीत से हमें पता चला कि दीवारों की वाटरप्रूफिंग एक बड़ी तकलीफ है, जिसमें तोड़-फोड़ भी हो जाती है और जिसे हर कोई पूरी तरह से ठीक करना चाहता है। इस कमी को पूरा करने के लिये हमने  इंटीरियर वाटरप्रूफिंग का एक विशेषज्ञ उत्‍पाद बनाया है, जो यूजर के लिये आसान और बेहद प्रभावशाली है। इस चैम्पियन उत्‍पाद का क्रांतिकारी स्‍वभाव देखते हुए, हमें इसके लिये रणबीर कपूर और पी वी सिंधु के साथ सहयोग करने की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम प्रसन्‍न हैं कि इन दोनों ने इंटीरियर वाटरप्रूफिंग में चैम्पियन हमारे उत्‍पाद  ‘स्‍मार्टकेयर हाइड्रोलॉक’ को लॉन्‍च करने के लिये भागीदारी की है।” इंटीरियर वाटरप्रूफिंग की परेशानियों के एक आसान और प्रभावी समाधान के तौर पर मदद करने वाला स्‍मार्टकेयर हाइड्रोलॉक सीलन और शोरे  के लिये 3 साल की वारंटी के साथ आता है। 

Topics