Automobile Featured

निसान ने 8337 यूनिटों की थोक बिक्री की

निसान मोटर इंडिया ने जुलाई 2022 में 3667 यूनिटों की घरेलू थोक बिक्री तथा 4670 यूनिटों की निर्यात थोक बिक्री कर कुल 8337 यूनिटों संचयी थोक बिक्री दर्ज करायी है। घरेलू बिक्री एवं निर्यात में 14% वर्ष-दर-वर्ष थोक वृद्धि हुई है।

इस बीच, ”मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्‍ड’’ के सिद्धांत के अनुरूप, निसान इंडिया ने जुलाई 2022 में एक मिलियन निसान वाहन निर्यात कर एक और शानदार उपलब्धि अपने खाते में दर्ज करा ली है। निसान ने चेन्‍नई स्थित अपने रेनॉ-निसान ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड प्‍लांट से सितंबर 2010 में निर्यात शुरू होने के बाद से अब तक 108 देशों को वाहनों का निर्यात किया है।

राकेश श्रीवास्‍तव, प्रबंध निदेशक, निसान मोटर इंडिया लिमिटेड ने कहा, ”निसान इंडिया ने निसान मैगनाइट के सकारात्‍मक रुझान के बलबूते अपने शानदार सफर को जारी रखा है। उल्‍लेखनीय है कि निसान इंडिया का निर्यात होने वाला 1 मिलियनवां वाहन भी निसान मैगनाइट ही था। इस बीच, निसान मैगनाइट के रैड एडिशन के लॉन्‍च के साथ ही ग्राहकों की मांग जारी है। हम बुकिंग्‍स के मद्देनज़र आगामी फेस्टिवल सीज़न को लेकर काफी उत्‍साहित हैं और अधिक प्रोडक्‍शन तथा सप्‍लाई चेन में सुधार पर ज़ोर देते हुए त्‍योहारों के दौरान ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने पर ज़ोर देंगे।”

जुलाई 2022 में, 7.86 लाख रु की एक्‍स-शोरूम कीमत पर लॉन्‍च निसान मैगनाइट आकर्षक, बेहतरीन परफॉरमेंस, उन्‍नत टैक्‍नोलॉजी तथा कम्‍फर्ट प्रदान करने वाले फीचर्स से सुसज्जित जो खास पसंद रखने वाले भारतीय ग्राहकों की यात्राओं को नए सिरे से परिभाषित करने के लिए तैयार है।