Business Featured

जिंगबस ने प्रीमियम लाउंज की घोषणा की

 ट्रैवल टेक्नोलॉजी स्टार्टअप, ज़िंगबस ने जयपुर में अपने प्रीमियम लाउंज को लॉन्च करने की घोषणा की।

तीन मंजिला यह नई सुविधा शहर के चहल-पहल वाले ट्रांजिट प्वाइंट सिंधी कैंप बस स्टैण्ड के पास स्थित है। 50 से अधिक ग्राहकों की बैठने की क्षमता के साथ, इस प्रीमियम वातानुकूलित (एसी) लाउंज में एक कैफे और रिटेल शॉप भी है। इसमें यात्रियों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए एक क्लोकरूम, मुफ्त वाई-फाई डिवाइस चार्जिंग स्टेशन, साफ वॉशरूम और आरओ वाटर भी उपलब्ध होगा। यह लाउंज सिंधी कैंप इंटर स्टेट बस स्टैंड से सिर्फ 200 मीटर और जयपुर रेलवे स्टेशन से सिर्फ एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

लॉन्च केअवसर पर ज़िंगबस के डायरेक्टर और को-फाउण्डर मृत्युंजय बेनीवाल ने कहा ‘‘हम राजस्थान के गुलाबी शहर में अपना प्रीमियम लाउंज लॉन्च करते हुए काफी उत्साहित हैं। यह उन यात्रियों के लिए एक प्रमुख स्थान के रूप में काम करेगा जो इस क्षेत्र में लोकप्रिय यात्रास्थलघुमने आते हैं। इसके अलावा, सुविधाजनक और सुरक्षित होने के कारण, यह बस यात्रियों को एक शांतिपूर्ण और सुखद अनुभव प्रदान करेगा।‘‘

उन्होंने आगे कहा प्रीमियम ज़िंगबस लाउंज यात्रियों की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। लाउंज बस यात्रा के अनुभव को सुखद, सुविधाजनक और आरामदायक बनाते हैं। बस यात्रा को किफायती और सम्मानजनक बनाने के मकसद को जारी रखते हुए, ज़िंगबस इंटरसिटी यात्रियों के लिए सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक है। यह लाउंज सभी यात्रियों के लिए है, भले ही वे ज़िंगबस के माध्यम से यात्रा कर रहे हों या नहीं। इस लॉन्च का उद्देश्य लोगों को आराम करने के लिए एक  साफ सुथरा स्थान प्रदान करना है। मृत्युंजय बेनीवाल ने आगे कहा “यह लॉन्च इस साल के अंत तक देश भर में 30 से अधिक प्रीमियम एसी लाउंज लॉन्च करने की हमारी योजना की कड़ी का एक हिस्सा है। ज़िंगबस में हम यात्रियों की इंटरसिटी बस यात्रा के दौरान उनकी समस्याओं को हल करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।”

जयपुर ज़िंगबस के नेटवर्क पर एक महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि बसें इसे दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर, शिमला, मनाली, कसोल,गोरखपुर, देवरिया, आगरा और मथुरा जैसे लोकप्रिय यात्रा स्थलों से जोड़ती हैं। शहर के बीचों-बीच यह लाउंज यात्रियों को आराम करने और अपनी बस में चढ़ने के इंतजार के दौरान उन्हें आराम करने और थकान मिटाने में सहायता करेगा।

ज़िंगबस ने दो मिलियन से अधिक यात्रियों को अपनी सेवाएं प्रदान की है, एवं सुरक्षित और किफायती यात्रा प्रदान करते हुए एक मजबूत पहचान स्थापित की है। ज़िंगबस लाउंज लखनऊ, गोरखपुर, मनाली, दिल्ली और अहमदाबाद में भी उपलब्ध हैं।

Topics