Business • Featured

ट्रैक्टर जंक्शन ने इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर 2022 का आयोजन किया

किसानों के लिए भारत के सबसे प्रमुख डिजिटल मार्केटप्लेस, ट्रैक्टर जंक्शन ने सिएट स्पेश्यलिटी के सहयोग में ‘आईटीओटीआई’- इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर का आयोजन किया। पुरस्कार समारोह के आयोजन का उद्देश्य ट्रैक्टर और कृषि उपकरण के निर्माताओं की इस क्षेत्र में की जा रही मेहनत को पहचान देना था। ट्रैक्टर इंडस्ट्री ने खेती के क्षेत्र में तेजी से विकास करने और कृषि फॉर्मों के आधुनिकीकरण में प्रमुख भूमिका निभाई है, जो सरकार के 5 बिलियन की अर्थव्यवस्था बनने के सपने का हिस्सा है। इस साल कृषि क्षेत्र अच्छे मॉनसून, मांग में बढ़ोतरी और बढ़ती खपत की बदौलत उच्च विकास के लिए बिल्कुल तैयार है।

सिएट स्पेशलिटी के मुख्य कार्यकारी श्री अमित तोलानी ने कहा, “सिएट में हमारा निरंतर प्रयास किसानों को उनके बेहतर उत्पादों से उनके खेतों से सर्वोत्तम उत्पादकता प्राप्त करने में मदद करना है। हम आईटीओटीवाई पुरस्कारों के साथ साझेदारी करके खुश हैं जो सर्वश्रेष्ठ होने के जज्बे को भी प्रोत्साहित करता है। उद्योग के विशेषज्ञों और उपभोक्ताओं से मिले वोटों ने यह सुनिश्चित किया कि विजेता केवल वे हैं, जो किसानों के जीवन में वास्तविक रूप से अंतर लेकर आए हैं।”  

आईटीओटीवाई और ट्रैक्टर जंक्शन के संस्थापक श्री रजत गुप्ता ने कहा, “हमारा प्राथमिक उद्देश्य किसानों को कृषि उपकरण और अन्य सहायक उपकरणों के बारे में जागरूकता पैदा करना और जानकारी देना है। आईटीओटीवाई पुरस्कार के साथ हमारा लक्ष्य उन नए प्रॉडक्ट्स को पुरस्कृत करना और प्रोत्साहित करना है जो हमारे किसानों की मदद करते हैं। भारतीय ट्रैक्टर उद्योग और मानसून भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सबसे सटीक बैरोमीटर है। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए ट्रैक्टरों की अच्छी बिक्री महत्वपूर्ण है। वित्त की आसान उपलब्धता, गहन वितरण नेटवर्क, और नए उत्‍पाद ट्रैक्टर की बिक्री में ही बढ़ोतरी की कुजी है।”

पुरस्कार समारोह के तीसरे संस्करण में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों ने भागीदारी की। इन कंपनियों के नए निर्माण, आधुनिक प्रॉडक्ट्स और फीचर्स के आधार पर पुरस्कार देने का फैसला किया गया। शानदार डिजाइन और लोकप्रियता की झलक देते हुए, महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस और मैसी फर्ग्यूसन 246 डायनाट्रैक को संयुक्त रूप से “इंडियन ट्रैक्‍टर ऑफ द ईयर 2022″ चुना गया, जबकि फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स को “2022 में खेती के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रैक्टर” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इम्प्लीमेंट्स श्रेणी में, माशियो गैसपार्डो सुपर सीडर ने ‘मशीनरी ऑफ द ईयर 2022’ का पुरस्कार जीता। जबकि ‘पावरट्रैक पावरहाउस सीरीज’ ने ‘लॉन्च ऑफ द ईयर’ का खिताब अर्जित किया।

Topics