Automobile • Featured

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी कप सीजन 2 के साथ वापसी कर रहा है

जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप के पिछले साल आयोजित किए गए शानदार पहले सीजन के बाद, रॉयल एनफील्ड सीजन 2 के लिए वापसी करते हुए एक बार फिर से ट्रैक पर जलवा दिखाने के लिए तैयार है। जेके टायर रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी कप 2022 प्रस्तुत करता है। इस सीजऩ के लिए 20 जुलाई, 2022 को इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया । अपने नए प्रो-एम सीरीज़ फॉर्मेट के साथ, भारत की एकमात्र रेट्रो-रेसिंग चैंपियनशिप का आगामी एडीशन रेसक्राफ्ट की हर बारीकियों को प्रदर्शित करते हुए और भी शानदार होने का वादा करता है।

रॉयल एनफील्ड ने 120 से अधिक वर्षों से प्योर मोटरसाइकिलिंग कल्चर को प्रोत्साहित और बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित किया है। इसके हिस्से के रूप में, रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी कप को नए लोगों के शामिल होने के साथ-साथ अनुभवी रेसर्स के लिए ट्रैक रेसिंग में आसान प्रवेश की सहायता के लिए बनाया गया था। पिछले साल पहले सीज़न को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि कैसे ब्रांड ने भारत में मोटरसाइकिल रेसिंग की एक अनूठी शैली को सफलतापूर्वक पेश किया है।

इस साल, चैंपियनशिप के फार्मेट को प्रो-एम सीरीज़ में बदल दिया गया है जिसमें 10 प्रोफेशनल और 15 एमेच्योर राइडर एक ही ग्रिड पर एक साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप 2022 के हिस्से के रूप में, रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी कप सीजन 2 का आयोजन फेडरेशन ऑफ मोटरस्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) के नियमों के अनुसार 3 राउंड और नेल-बाइटिंग रेसिंग की 8 दौड़ में किया जाएगा, जो कि सितंबर 2022 से शुरू होकर दिसंबर 2022 में समाप्त होगा।

रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी कप के सीज़न 2 के लॉन्च और रेस-रेडी जीटी-आर650 के डेवलपमेंट के बारे में बात करते हुए, एड्रियन सेलर्स-रॉयल एनफील्ड में कस्टम प्रोग्राम लीड और मैनेजर, प्रोडक्ट स्ट्रेटजी और इंडस्ट्रियल डिजाइन ने कहा कि ‘‘रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी कप ने पिछले साल पूरे भारत में समुदाय से शानदार प्रतिक्रिया के साथ शानदार शुरुआत की। रेट्रो रेसिंग अनुभव को एक पायदान और ऊपर ले जाने के लिए, इस साल, हमने एक नया फार्मेट पेश किया है जो कि प्रो-एम सीरीज़ जो नए  रेसर्स को और अधिक अनुभवी रेसर्स के साथ एक ही ग्रिड पर प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देती है। नए रेसर्स के साथ अनुभवी रेसर्स भी रेसर्स के बीच मेंटरशिप की भावना पैदा करने में मदद करेंगे, साथ ही इच्छुक रेसर्स को रेस सर्किट पर अपने स्किल्स को और बेहतर विकसित करने का मौका भी देंगे। रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी कप रेसर्स और रेसिंग कम्युनिटी के स्किल को संपूर्ण रूप से सम्मानित करने में एक अभिन्न भूमिका निभाता है, और हमें उम्मीद है कि यह सीजन हमें मोटरस्पोर्ट्स को और भी अधिक सुलभ बनाने और भारत में ट्रैक-रेसिंग में रुचि बढ़ाने में मदद करेगा।’’

कॉन्टिनेंटल जीटी कप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से 27 जुलाई, 2022 तक लाइव है। प्रतिभागी पात्रता मानदंड के आधार पर दो श्रेणियों में से एक के तहत पंजीकरण करने में सक्षम होंगे: प्रोफेशनल और एमेच्योर। पंजीकृत प्रतिभागियों में से, 25 पेशेवर और 75 शौकिया रेसर 12 अगस्त को कारी मोटर स्पीडवे, कोयंबटूर में राइडर चयन कार्यक्रम में शामिल होंगे और 25 सबसे तेज सवार (10 प्रोफेशनल और 15 एमेच्योर) फाइनल में रेस राउंड में पहुंचेंगे। कॉन्टिनेंटल जीटी कप सीजऩ 2 के लिए मुकाबला 3 राउंड और 8 रेसों में फैला है, जिसमें पहला 2 कारी मोटर स्पीडवे, कोयंबटूर में होगा, पहला राउंड 16-18 सितंबर तक और दूसरा राउंड 28-30 अक्टूबर तक चलेगा। इसका ग्रैंड फिनाले 16-18 दिसंबर, 2022 तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, ग्रेटर नोएडा में होगा।

Topics