Business Featured

डॉलर ने अलवर में ब्रांड आउटलेट खोला

भारत के अग्रणी होजरी ब्रांडों में से एक, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज अलवर में अपना तीसरा एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट (ईबीओ) लॉन्च किया, जो राजस्थान में पहला तथा अयोध्या व दिल्ली के बाद तीसरा है। स्टोर का उद्घाटन श्री अंकित गुप्ता, प्रेसिडेंट मार्केटिंग, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड और सुश्री विदुषी गुप्ता, उपाध्यक्ष- मार्केटिंग, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा किया गया । 

700 वर्ग फुट रिटेल एरिया में फैला यह स्टोर पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की होजरी की जरूरतों को पूरा करेगा। नए ब्रांड आर्किटेक्चर और विजन के साथ, स्टोर में कच्छा, बनियान, लेगिंग, मोजे और एथलीजर जैसे उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी जो ब्रांड – बिग बॉस, मिस्सी, ब्रा, जे क्लास, फोर्स एनएक्सटी, डॉलर एथलीजर, डॉलर चैंपियन, डॉलर थर्मल एंड सॉक्स के अंतर्गत होगी।  कंपनी के पास विभिन्न श्रेणियां हैं जो युवाओं के अनुकूल हैं और बाजार में सकारात्मक बदलाव लाने की इच्छा रखती है।

“हम अलवर में अपना तीसरा ईबीओ खोलकर बेहद खुश हैं, जो राजस्थान में हमारा पहला स्टोर भी है। हमने खुद को बदलना और विकसित करना जारी रखा है और समय के साथ ताल मिलाते हुए हमने वर्षों में अपने ब्रांड और कॉर्पोरेट पोर्टफोलियो को नया रूप देना जारी रखा है। अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स के माध्यम से, हम वृहत्तर जनता तक पहुंचना और उपभोक्ताओं के साथ सीधा संबंध रखना चाहते हैं।” श्री विनोद कुमार गुप्ता, प्रबंध निदेशक, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा। 

“राजस्थान में अपने पहले ईबीओ के उद्घाटन के साथ, जो कि सबसे अधिक बिक्री वाले राज्य में से एक है, हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को खरीदारी का एक अनूठा अनुभव प्रदान करना है। हम राजस्थान के श्री गंगानगर, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद , मुंबई के बोइसर तथा पुणे के तिलक रोड में अगस्त 2022 तक अपना अगला ईबीओ खोलने के लिए उत्साही हैं। अगले वर्ष मार्च तक हमारे पास ईबीओ हो जायेंगे। हमारे स्टोर संपूर्ण पारिवारिक दुकान हैं और इनरवियर के अलावा पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए बाहरी वस्त्र प्रदर्शित करते हैं।”, श्री अंकित गुप्ता, अध्यक्ष, मार्केटिंग, डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने कहा।

डॉलर इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हाल ही में ‘राजस्थान रॉयल्स’ के साथ इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 15वें संस्करण के लिए उनके प्रधान प्रायोजक के तौर पर साझेदारी की है और इसने कंपनी के हालिया ब्रांड एडिशन-एथलीजर की ब्रांड दृश्यता बढ़ाने में डॉलर की मदद की। चूंकि राजस्थान भी वर्षों से डॉलर के लिए एक प्रमुख बाजार  है और इस ईबीओ की शुरूआत से कंपनी की बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान होगा। अलवर के भगत सिंह सर्कल के करीब 32, विजय मंदिर रोड पर स्थित इस नए डॉलर ईबीओ के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए ग्राहकों को न्यूनतम 999 रुपये की खऱीददारी पर डॉलर की ओर से आकर्षक उपहारों की शुरुआती पेशकश की जा रही है। यह ऑफर स्टॉक तक मान्य रहेगा। 

ईबीओ का समय- सोमवार – शुक्रवार: सुबह 10:30 – रात 9 बजे और; सप्ताहांत- सुबह 10:30 बजे से रात 9:30 बजे तक।