भारत के अग्रणी स्लीप सॉल्यूशंस ब्राण्ड, ड्यूरोफ्लेक्स ने अपनी नेशनल ब्रांड एम्बेसडर और मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ एक नया कैम्पेन लॉन्च किया है। इस कैंपेन की मदद से कंपनी नेशनल हेल्थ एकेडमी के डॉक्टरों द्वारा अनुशंसित अपनी सिग्नेचर “ड्यूरोपेडिक” मैट्रेस का दायरा बढ़ा रही है। इस कैंपेन में दो टीवी विज्ञापन नजर आयेंगे जिसमें ग्राहकों को इस बारे में जागरूक किया जाएगा कि जब बात अच्छी नींद की हो तो लोगों को केवल उन स्लीप एसेंशियल्स के फायदों पर विश्वास करना चाहिए जिन्हें रिसर्च का समर्थन प्राप्त हो और जो विशेषज्ञों द्वारा स्वीकृत हों। इसके पहले विज्ञापन में ग्राहकों को बताया गया है कि एक ही मैट्रेस सारी एक्टिविटी के लिये सही नहीं होता है, वहीं दूसरे विज्ञापन में आकर्षक डील के लालच में आकर गलत फैसला ना लेने की चेतावनी दी गई है। गौरतलब है कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को सही तरीके से रिसर्च करने के बाद उनके स्लीप सॉल्यूशन प्रोडक्ट्स ढूंढने में मदद करना है।
इस नए कैम्पेन के बारे में, ड्यूरोफ्लेक्स की ब्रांड एम्बेसडर आलिया भट्ट कहती हैं, “नींद मेरे दिल के बेहद करीब है। यह मेरी सुपरपावर है, जिसे मैं अपने दर्शकों के साथ साझा करना चाहती हूं। हालांकि, कुछ ही लोग रात की अच्छी नींद के लिये सही मैट्रेस के महत्व को समझते हैं। इसके अलावा, ब्रांड के भटकाने वाले टेक्नीकल दावे और उनके द्वारा पेश की जाने वाली डील्स लोगों को ऐसे मैट्रेस लेने पर मजबूर कर देती हैं जोकि उनकी जरूरतों से बिल्कुल मेल नहीं खाती। ड्यूरोफ्लेक्स का यह नया टीवी विज्ञापन, ग्राहकों को इस बारे में जागरूक करेगा।”
इस नए कैम्पेन के बारे में स्मिता मुरारका, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, ड्यूरोफ्लेक्स का कहना है, “भारत को बेहतर नींद में मदद करने के अपने मिशन की शुरूआत हम सही तरीके से शोध किए गए प्रोडक्ट बनाने से कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि कैसे नींद सेहत और तंदुरुस्ती को प्रभावित करती है। इसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा ग्राहक ब्रांडेड मैट्रेस की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि, मैट्रेस खरीदना एक दुष्कर काम हो सकता है, क्योंकि खरीदी के लिये बताए गए प्रमुख पहलुओं को ग्राहक अच्छी तरह समझ नहीं पाते और बाजार में मौजूद आम या झूठे दावे ग्राहकों को केवल भ्रमित ही करते हैं। हमारा मानना है कि ईमानदारी से कही गई बातों से हम ग्राहकों को सही चुनाव करने के लिये जागरूक कर पाएंगे, जोकि हरेक की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप हो। इस कैम्पेन के साथ हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों के साथ जुड़ना है ताकि हम उन्हें बता सकें कि असली नींद के लिये उन्हें चाहिए, ड्यूरोफ्लेक्स।”













Add Comment