अंतरराष्ट्रीय कंज्यूमर फाइनेंस प्रोवाइडर फर्म की स्थानीय इकाई होम क्रेडिट इंडिया (एचसीआईएन) ने आज कारोबार में ईएसजी के सिद्धांत को अपनाते हुएअपना पहला सस्टेनेबिलिटी कंट्री कार्ड जारी किया। वित्तीय समावेशन, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल सशक्तीकरण और सस्टेनेबल कम्युनिटी के साथ एचसीआईएन अपने सभी ग्राहकों, समुदायों और स्टेकहोल्डर्स को जिम्मेदारी से कर्ज देने में सक्षम बनती है।
2012 में स्थानीय बाजार में कदम रखने के बाद से ही एचसीआईएन लगातार भारत में क्रेडिट की पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। तभी से कंपनी आमतौर पर वित्तीय सेवाओं से दूर रह गई आबादी को जिम्मेदारी तरीके से भरोसेमंद वित्तीय उत्पाद एवं सेवाएं देने पर फोकस कर रही है, साथ ही समाज में जिम्मेदारी से कर्ज लेने की संस्कृति विकसित करने के लिए वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता भी फैला रही है। कंट्री कार्ड संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों – गरीबी नहीं, बेहतर काम एवं आर्थिक विकास, जिम्मेदारी से उपभोग एवं उत्पादन, लैंगिक समानता, बेहतर स्वास्थ्य एवं कल्याण के अनुरूप ही है।
पहले सस्टेनेबिलिटी कंट्री कार्ड के बारे में होम क्रेडिट इंडिया के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर श्री ओंड्रेज क्यूबिक ने कहा,‘हमने हमेशा अपने काम और कारोबारी परिचालन में ईएसजी या सस्टेनेबिलिटी को महत्व दिया है। सस्टेनेबिलिटी हमारे डीएनए का हिस्सा है। लोगों को वह जीवन जीने में सक्षम बनाना, जो वे चाहते हैं, इस उद्देश्य के लिए वित्तीय समावेशन या समावेशी तरीके से कर्ज वितरण एवं वित्तीय साक्षरता बहुत अहम हैं। इनसे क्रेडिट से दूर रह गई आबादी को किफायती दरों पर क्रेडिट मिल पाता है और इससे उनकी पॉजिटिव क्रेडिट हिस्ट्री बनती है, जिससे उन्हें औपचारिक वित्तीय व्यवस्था का हिस्सा बनने में मदद मिलती है। सस्टेनेबिलिटी की दिशा में हमारे कदम ही राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान का हमारा तरीका है।‘
ग्राहकों को केंद्र में रखकर काम करने के अपने तरीके को आगे बढ़ाते हुए एचसीआईएन ने हाल के दिनों में सफलतापूर्वक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को अपनाया है और उत्पादों एवं सेवाओं के साथ ओमनी चैनल कनेक्शन बनाने के लिए 2020 से अपनी डिजिटल प्रजेंस एवं ऑफरिंग्स को विस्तार दे रही है। वर्तमान समय में एचसीआईएन के ग्राहक एवं मर्चेंट/रिटेल पार्टनर एचसीआईएन एप और वेबसाइट के माध्यम से सीमलेस एवं पेपरलेस ऑनबॉर्डिंग की सुविधा का आनंद ले सकते हैं। इस समय एचसीआईएन के आधे ग्राहक पूरी तरह से ऑनलाइन तरीका ही अपनाते हैं और आंकड़े बता रहे हैं कि यह संख्या हर रोज बढ़ रही है।













Add Comment