Business • Featured

ड्यूरोफ्लेक्स की नई रेंज क्लासिक ‘एनर्जाइज़’ लॉन्च

इनोवेशन और वर्सेटिलिटी से संचालित, भारत के प्रमुख स्लीप सोल्यूशन ब्रैंड, ड्यूरोफ्लेक्स ने अपने गद्दों की क्‍लासिक रेंज ‘एनर्जाइज़’ को एकदम नए अवतार में लॉन्‍च किया है। नए-नए अत्‍याधुनिक फीचर्स से अपग्रेड की गई ये रेंज आज की भागती-दौड़ती और बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहने वाली जीवनशैली की जरूरतों को पूरा करने के लिए एकदम उचित समाधान है। एनर्जाइज़ को अनोखी कॉपर जैल इन्फ्यूजन लेयर और एंट्री स्ट्रेस फैब्रिक के साथ तकनीकी रूप से ज्यादा उन्नत बनाया गया है। यह गद्दे नौजवानों को ऊर्जा देने वाली सबसे गहरी नींद प्रदान करते हैं, जिससे वह अगले दिन की शुरुआत करने के लिए नींद से जागने पर तरोताजा और रिचार्ज महसूस करें।

ड्यूरोफ्लेक्स की चीफ मार्केटिंग ऑफीसर स्मिता मुरारका ने कहा, “ड्यूरोफ्लेक्स में, हम अच्छी नींद की परिभाषा लगातार नए सिरे से गढ़ने का प्रयास करते रहते हैं। हम अपने उत्‍पादों का नई तकनीक के साथ नए सिरे से आविष्कार करने में विश्‍वास करते हैं, जिससे वह नए जमाने के उपभोक्ता की लगातार बढ़ती जरूरतों और मांगों को पूरा कर सके। नए अंदाज में बनाई गई एनर्जाइज़ रेंज आजकल के नौजवानों के लिए बिल्कुल फिट है, जिनकी जिंदगी भाग-दौड़ से भरी होती है। यह बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले गददे हैं, जो अच्छी और आराम की नींद देते हैं, जिससे दिन भर की थकान के बाद दिमाग और शरीर को वह आराम मिल जाता है, जिसकी उन्हें बेहद जरूरत होती है। इससे वह थकान से मुक्ति पाकर अपना अगला दिन नई ऊर्जा से शुरू करते हैं।”

एनर्जाइज़ रेंज के ये आलीशान मैट्रेसेस देश भर में ड्यूरोफ्लेक्स के सभी अग्रणी रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध हैं। इन्हें ब्रैंड की वेबसाइट www.duroflexworld.com. से ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। यह अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स पोर्टल्‍स पर भी उपलब्ध हैं। इन गद्दों की कीमतें 14,500 रुपये से शुरू होती हैं।

एनर्जाइज़ रेज को सुखद नींद का अनुभव प्रदान करने के लिए बेहतरीन क्वॉलिटी के मटीरियल से बनाया गया है। कॉपर जैल के साथ नई एनआरजी+ लेयर और ड्यूरोफ्लेक्स की अनोखी 3 जोन सपोर्ट टेक्नोलॉजी सुकून भरी नींद प्रदान करती है, जिससे आप पूरी तरह तरोताजा और उर्जावान महसूस करते हैं। कॉपर एक प्राकृतिक तत्व है, जिसमें असाधारण रूप से सूक्ष्मजीव प्रतिरोधी विशेषताएं होती हैं, जो गद्दों को वायरस, बैक्टीरिया और हर तरह की दुर्गंध से दूर रखता है। इन गद्दों को बनाने में प्रयोग किया गया एंट्री स्ट्रेस स्पेश्यलिएटी फैब्रिक स्थिर तनाव को कम करने में मदद करता है, जिससे आपको गहरी नींद आती है। गद्दे की हर परत को सावधानी से लोगों को ज्यादा सुविधा और सपोर्ट देने के लिए बनाया गया है। इस रेंज की लॉन्चिंग के साथ कंपनी ने स्थिरता (सस्‍टेनेबिलिटी) की दिशा में कदम बढ़ाया है। गद्दों में इस्तेमाल किए गए एंटी स्ट्रेस फैब्रिक को रिसाइकल किए गए 40 फीसदी यार्न से बनाया गया है। इस यार्न को इस्तेमाल की गई पीईटी की बोतलों से बनाया जाता है। इस रेंज की पैकेजिंग भी पूरी तरह रिसाइकल करने योग्‍य है।

Topics