भारत का प्रमुख स्लीप सोल्यूशंस ब्रैंड, ड्यूरोफ्लेक्स, अनुसंधान और हमेशा कुछ नया करने में सबसे आगे है। ब्रैंड का उत्पाद पोर्टफोलियो काफी बड़ा है, जो हर तरह के उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करता है। पिछले कुछ सालों में, ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जो न सिर्फ अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए उत्पादों को चुनते हैं, बल्किहमारी धरती के लिए भी अच्छे हों। इन उपभोक्ताओं को काफी सतर्क रहकर सोने के लिए जरूरी सामान को चुनने की सुविधा देने के लिए,ड्यूरोफ्लेक्स ने नैचुरल लिविंग के तहत अपने गद्दों और स्लीप एसेसरीज की पर्यावरण हितैषी रेंज में सुधार एवं विस्तार किया है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, ड्यूरोफ्लेक्स ने पूरी तरह से कुदरती पदार्थों से बने गद्दे, गद्दों के कवर, तकिए और बेड लिनेन लॉन्च किए हैं। इन उत्पादों को बनाने के लिए 100% नैचुरल लेटेक्स, रबराइज्ड कॉयर, कॉटन, टेंसल और एथिकोटको इस्तेमाल किया गया है।
इस अवसर पर ड्यूरोफ्लेक्स के सीईओ श्री मोहनराज जे. ने कहा, “एक जिम्मेदार उपभोक्ता ब्रैंड होने के नाते हमारा प्रयास उपभोक्ताओं को स्थायी जीवनशैली अपनाने में मदद करना है। हमारी नैचुरल लिविंग रेंज के साथ, उपभोक्ताओं को इसमें वह हर चीज मिलेगी, जिसकी जरूरत उन्हें सोने के लिए इको-फ्रेंडली एवं सुरक्षित स्थान के लिए होती है। यह गद्दे और स्लीप एसेसरीज जीओएलएल सर्टिफाइड लेटेक्स, रसायन रहित सूती पकड़े और बैंबू कॉटन के मिश्रण वाले फैब्रिक्स से बनाए गए हैं,जिससे लोगों को इकोफ्रेंडली रहने के साथ-साथ अच्छी सेहत और बेहतर रहन-सहन में भी मदद मिलती है।यह सच है कि हम उन चुनिंदा ब्रांड्स में से एक है, जो देश में अपने लेटेक्स का उत्पादन खुद करते हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतरीन क्वॉलिटी प्रदान करना चाहते हैं।”
उत्पादों की यह श्रृंखला नैतिक रूप से सोर्स किए गए संवहनीय पदार्थों से बनाई गई है। इसे बनाने में भारी मशीनरी का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया जाता। इस रेंज के उत्पादन के लिए इस्तेमाल किए गए जीओएलएस सर्टिफाइड लेटेक्स को कंपनी के अपने केरल स्थित रबर प्लांटेशन से मंगाया जाता है। इस समय जीओएलएस सर्टिफाइड लेटेक्स का इस्तेमाल करने वाला ड्यूरोलेक्स भारत का इकलौता ब्रैंड है। केमिकल से पूरी तरह रहित शुद्ध रूप से सूती और बांस के कपड़े लोगोंकी सेहत और अच्छे रहन-रहन को बढ़ावा देते हैं। इसको पहनने से किसी तरह की एलर्जी नहीं होती। यह काफी मुलायम और कुदरती रूप से लचीले होते हैं। इनसे आसानी से सांस ली जा सकती है। गद्दों में इस्तेमाल नैचुरल कॉयर लोगों को प्राकृतिक रूप से कूल बनाए रखता है। कुदरती सामग्रियों के उपयोग के कारण गद्दों की इस श्रृंखला का सुझाव उन लोगों को दिया जाता है, जो किसी भी तरह की एलर्जी से जूझ रहे हें, जिन्हें सांस लेने की समस्या हो और जिन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत हो।













Add Comment