Business Featured

वॉल्वो कार इंडिया ने 2021 की शुरुआती तीन तिमाहियों में 48 प्रतिशत की वृद्धि

स्वीडन की लग्ज़री कार निर्माता कंपनी, वॉल्वो कार इंडिया ने जनवरी से सितंबर 2021 की अवधि में अपनी खुदरा बिक्री में 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वॉल्वो ने वर्ष की शुरुआती तीन तिमाहियों के दौरान 1,270 कारों की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 856 कारों की बिक्री हुई थी। कंपनी की लग्ज़री एसयूवी (SUVs) की वजह से यह वृद्धि संभव हो पाई है, जिसमें कंपनी की मध्यम-आकार की एसयूवी, एक्ससी60 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के रूप में उभरकर सामने आई, जिसके बाद कॉम्पैक्ट एसयूवी  एक्ससी40 दूसरे स्थान पर रही

इस मौके पर श्रीमती ज्योति मल्होत्रा, मैनेजिंग डायरेक्टर, वॉल्वो कार इंडिया, ने कहा, “शुरुआती तीन तिमाहियों में 48 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करना हमारे लिए बेहद उत्साहजनक है। एक तिमाही में हमें भीषण महामारी की वजह से नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद ऐसे शानदार आंकड़े भारत में लग्ज़री मोटर वाहनों के बाजार में वॉल्वो ब्रांड की बेहतर स्थिति को दर्शाते हैं। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है और हमारे संकल्प को मजबूती मिली है, क्योंकि हम नए मॉडल को बाजार में उतारने की दिशा में काम कर रहे हैं। सेमीकंडक्टर से जुड़े विषयों पर हमने पूरा ध्यान दिया है, साथ ही हमें उम्मीद है कि साल 2022 हमारे लिए शानदार रहने वाला है।”

इस अवधि के दौरान वॉल्वो कार इंडिया के कारों की बिक्री में लग्ज़री SUVs, एक्ससी40, एक्ससी60, एक्ससी90 तथा सेडान एस60, एस90 शामिल हैं।

वॉल्वो कार इंडिया ने इस साल अपने पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड वाहन को लॉन्च करने, और इसके बाद साल 2022 में एक्ससी 40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक एसयूवी  को लॉन्च करने की योजना बनाई है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics