Business Entertainment Featured

एयरटेल ने प्रमुख ब्रांडों के स्मार्टफोन खरीदने पर 6000 रुपये कैशबैक

भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज ग्राहकों को बेहतरीन स्मार्टफोन में अपग्रेड करने और अपने हाई स्पीड नेटवर्क पर विश्व स्तरीय डिजिटल अनुभव का आनंद लेने में सक्षम बनाने के लिए एक और अभिनव पहल की घोषणा की।

एयरटेल उन ग्राहकों को 6,000 रुपये का आकर्षक कैशबैक देगा जो प्रमुख ब्रांडों से लगभग 12,000 रुपये तक की कीमत वाला नया स्मार्टफोन खरीदेंगे। 150 से अधिक स्मार्टफोन इस पहल का हिस्सा हैं।

6000 रुपये के कैशबैक का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को 36 महीनों के लिए लगातार (पैक वैधता के अनुसार) 249 रुपये या उससे अधिक के एयरटेल प्रीपेडपैक के साथ रिचार्ज करना होगा। ग्राहक को कैशबैक दो हिस्सों में मिलेगा- पहली किश्त 2000 रुपये 18 महीने बाद और शेष बची हुई धनराशि 4000 रुपये 36 महीने के बाद मिलेगी।

उदाहरण के लिए अगर कोई ग्राहक 6000 रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन का विकल्प चुनता है, तो वह एक बेहतर स्मार्टफोन का अनुभव करने के लिए एयरटेल के प्रत्येक प्रीपेडरिचार्ज के साथ अधिक डेटा और असीमित कॉलिंग लाभों का आनंद भी ले पायेगा। 36 महीनों के अंत में ग्राहक पूर्ण रूप से डिजिटली तौर पर कनेक्टेड भी रहेगा औऱ उसे अपने पूरे 6000 रुपये वापस भी मिल जायेंगे।

इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने वाले ग्राहक के स्मार्टफोन की एक बार स्क्रीन टूटने पर ‘सर्विफाई’ द्वारा उसे मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। यह ऑफर ग्राहक को 4800 रुपये का एक अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करेगा। (12,000 रुपये के स्मार्टफोन की स्क्रीन बदलने की अनुमानित लागत)। रिचार्ज के 90 दिन की अवधि के अंदर एयरटेल थैंक्सऐप के माध्यम से ग्राहक मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए योग्य होगा।

अनलिमिटेड कॉलिंग और अधिक डेटा लाभों के साथ, ग्राहक अपने प्रीपेडरिचार्ज के साथ एयरटेल थैंक्सएप की कई सुविधाओं का आनंद ले पायेंगे। इनमें फ्री विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन और अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का 30 दिन का ट्रायल शामिल है।

भारती एयरटेल के मार्केटिंग एंड कम्यूनिकेशन्स डायरेक्टर शाश्वत शर्मा ने बताया कि “स्मार्टफोन अब एक बुनियादी जरूरत है, विशेष रूप से महामारी के बाद की दुनिया में, क्योंकि ग्राहक डिजिटल रूप से सेवाओं का अनुभव लेना  चाहते हैं। चूंकि भारत भर में लाखों ग्राहक अच्छे ऑनलाइन अनुभव के लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन की इच्छा रखते हैं, इसलिए हमारा उद्देश्य है उनकी पसंद के स्मार्टफोन उनको आसानी से उपलब्ध कराया जा सके। हम इस उन्नत कार्यक्रम के हिस्से के रूप में आगे भी बाजार में कई तरह बेहतर ऑफर लाते रहेंगे और ग्राहकों को डिजिटली जोड़ने में सक्षम बनाएंगे।”

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics