Business Featured

माचो स्‍पोर्टो का नया कैम्‍पेन लॉन्‍च हुआ

अमूल माचो ने काफी समय पहले साल 2007 में अमूल माचो अंडरवियर के लिये साहस से भरा टेलीविजन विज्ञापन “ये तो बड़ा टॉइंग’ है’ लॉन्‍च कर जेंडर स्‍टीरीयोटाइप्‍स पर चोट की थी। अब यह ब्राण्‍ड एक दशक से ज्‍यादा समय के बाद माचो स्‍पोर्टो को लॉन्‍च करते हुए वापसी कर रहा है; वह भी फीमेल गेज़ (महिला द्वारा ताकने) को उचित ठहराने की प्रतिबद्धता के साथ। टेलीविजन विज्ञापनों की इस सीरीज में दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंडाना और शीर्ष स्‍तर के बॉलीवुड स्‍टार विक्‍की कौशल नजर आ रहे हैं। रश्मिका जैसी चर्चित अभिनेत्री को एक मेन्‍सवियर प्रोडक्‍ट के लिये लेना भी रूढ़ियों को तोड़ता है।

माचो स्‍पोर्टो की पैरेंट कंपनी जेजी होजरी के एमडी नवीन सेकसरिया ने कहा, “हम अपने आइकॉनिक कैम्‍पेन ‘ये तो बड़ा टॉइंग है’ को अपने ब्राण्‍ड माचो स्‍पोर्टो के आधुनिक और ज्‍यादा ट्रेंडी अवतार से नया रूप दे रहे हैं। हालांकि हम मेन्‍स अंडरवियर का विज्ञापन कर रहे हैं, लेकिन यह कैम्‍पेन एक यंग और कॉन्फिडेंट महिला के इर्द-गिर्द है, जो आकर्षक लगने पर एक पुरूष को ताकने की हिम्‍मत रखती है। पुरूष-प्रधान रूढि़यों को तोड़ने वाला यह विज्ञापन दिखाना चाहता है कि आज की महिलाएं पहल करने में संकोच नहीं करती हैं। इस मेसैज के लिये और नई बात शुरू करने के लिये पुरूष के अंडरवियर ब्राण्‍ड से बेहतर क्‍या हो सकता है।”

क्रियेटिव एजेंसी लियो बर्नेट द्वारा परिकल्पित और मीडिया एजेंसी मैडिसन मीडिया ओमेगा द्वारा प्रचारित माचो स्‍पोर्टो कैम्‍पेन में 3 फिल्‍में हैं। यह फिल्‍में एक सीरीज की तरह हैं और फीमेल गेज़ जैसे साहसी और प्रगतिशील मुद्दे पर आधारित हैं।

इन फिल्‍मों में भारत के सबसे बड़े मूवी स्‍टार्स में से दो – रश्मिका मंडाना और विक्‍की कौशल दिखाए जाएंगे। रश्मिका एक यंग योगा इंस्‍ट्रक्‍टर की भूमिका में हैं और विक्‍की उनके आकर्षक स्‍टूडेंट्स में से एक बने हैं। विज्ञापन में उनके योगा सेशंस के अलग-अलग दृश्‍य हैं, जिनमें रश्मिका विक्‍की के माचो स्‍पोर्टो वेस्‍टबैण्‍ड की झलक देख लेती हैं। उसे दोबारा देखने के लिये रश्मिका विक्‍की को ऊँचा उठने और लंबे समय तक वैसे ही बने रहने के लिये कहती हैं। विक्‍की इस मजाक को समझ जाते हैं और रश्मिका की हर बात मानते हैं।

इस कैम्‍पेन के बारे में लियो बर्नेट के सीईओ और चीफ क्रियेटिव ऑफिसर- साउथ एशियाराजदीपक दास ने कहा, “अपने कैम्‍पेन ‘ये तो बड़ा टॉइंग है 2.0’ के जरिये हम समाज को पीछे धकेलने वाले और पुराने जमाने के जेंडर स्‍टीरीयोटाइप्‍स को तोड़ना चाहते थे। इनरवियर ब्राण्‍ड्स आमतौर पर और पारंपरिक रूप से पुरूष का वर्चस्‍व दिखाते हैं, लेकिन हमारी फिल्‍में रोल रिवर्सल करती हैं और स्थिति को महिला के काबू में दिखाती हैं। शायद यह पहली बार हुआ है कि मेन्‍स वियर ब्राण्‍ड के लिये एक महिला को प्रधानता दी गई है। यह फिल्‍में हल्‍के-फुल्‍के अंदाज वाली हैं, जिनमें विक्‍की और रश्मिका ने अपने ऑनस्‍क्रीन रोल बखूबी निभाते हुए हमारे ब्राण्‍ड के मशहूर ह्यूमर को दिखाया है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics