Automobile Featured

निसान इंडिया ने अगस्त 2021 में 3209 वाहनों की थोक बिक्री हासिल की

निसान इंडिया ने अगस्त 2021 में 3209 वाहनों की थोक बिक्री करने की घोषणा की है। इस बिक्री में नई निसान मैग्नाइट के सफल लॉन्च का बड़ा हाथ है। अगस्त 2021 में निसान और डाट्सुन रेंज के 3209 वाहनों की घरेलू थोक बिक्री की गई, जबकि पिछले साल अगस्त 2020 में 810 वाहनों की बिक्री की गई थी। पिछले साल की तुलना में 296% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हासिल की गई है।

निसान मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, राकेश श्रीवास्तव ने कहा “त्योहारों के मौसम की शुरुआत और ग्राहकों की सकारात्मक सोच के कारण बुकिंग में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन गाड़ियों की सप्लाई में चुनौती आ रही है क्योंकि सेमी-कंडक्टर्स की कमी के कारण गाड़ियों की उपलब्धता पर असर पड़ रहा है। हमें लग रहा है कि आने वाले महीनों में भी यह चुनौती बनी रहेगी, फिर भी हम ग्राहकों तक ज़्यादा निसान मैग्नाइट पहुंचाने के लिए सप्लाई चेन पर काम कर रहे हैं ताकि ग्राहक जल्दी से जल्दी इस गेम चेंजिंग एसयूवी का मज़ा ले सकें। इसके साथ ही हम ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाकर नेटवर्क मज़बूत करने पर ध्यान दे रहे हैं।”

अब तक कुल 60,000 बुकिंग के साथ नई निसान मैग्नाइट को ग्राहकों से ज़बरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। नई निसान मैग्नाइट आज तक की सबसे बढ़िया और सबसे कम रखरखाव लागत यानि 30 पैसे/किमी (50,000 किलोमीटर के लिए) के साथ आती है। इसके साथ 2 साल (50,000 किमी) की वारंटी मिलती है, जिसे बहुत कम
अतिरिक्त कीमत देकर 5 साल (100,000 किमी) तक बढ़ाया जा सकता है। निसान ग्राहक निसान सर्विस हब या निसान कनेक्ट के ज़रिए सर्विस की बुकिंग कर सकते हैं और निसान सर्विस कॉस्ट कैलकुलेटर के ज़रिए सर्विस में लगने वाले खर्च की ऑनलाइन जानकारी ले सकते हैं। इससे पूरी प्रक्रिया बहुत पारदर्शी हो जाती है और इसे निसान के 1500 से ज़्यादा शहरों* में उपलब्ध 24/7 रोडसाइड असिस्टेंस का भी सहयोग मिलता है।

इसके अलावा, निसान के सर्विस नेटवर्क में निसान कॉस्ट कैलकुलेटर, निसान ‘बुक ए सर्विस’ और निसान ‘पिक-अप एंड ड्रॉप-ऑफ’ सर्विस शामिल हैं। निसान के ग्राहकों की सहायता के लिए 24*7 मल्टी-लिंगुअल कॉल सेंटर के साथ ही 29 राज्यों और 1500 से ज़्यादा शहरों में ‘निसान रोडसाइड असिस्टेंस’ की सुविधा भी उपलब्ध है।

अपने ग्राहकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निसान डीलरशिप्स पर निसान और डाट्सुन कार लाने और उसे वापस ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए ‘कंवीनियंस ऑफ डोरस्टेप सर्विस’ और ‘पिक-अप एंड ड्रॉप-ऑफ’ सेवा उपलब्ध है। इससे संक्रमण का जोखिम कम होता है और ग्राहकों के अपने काम में भी बहुत कम बाधा पड़ती है। इसके साथ ही ‘निसान एक्सप्रेस सर्विस’ भी है जिसमें केवल 90 मिनट में तेज़ी के साथ गाड़ी की पूरी सर्विस की जाती है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics