रत्न तथा आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने ज्वेलर्स फॉर होप विद द हार्टस ऑफ गोल्ड बुक का विमोचन किया है जिसके तहत भारत में रत्न तथा आभूषण उद्योग जगत द्वारा किए गए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया है इस बुक में उद्योग जगत द्वारा किए गए समाज कल्याण के कार्यों को प्रकाशित किया गया है।
इस क्षेत्र का निर्यात में लगभग $36 बिलियन का योगदान है और उद्योग जगत से 4.3 मिलियन से अधिक लोग कार्यरत हैं इस प्रकार भारत के विकास यात्रा में रत्न तथा आभूषण उद्योग जगत का सर्वाधिक योगदान है समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को मद्देनजर रखते हुए बाल शिक्षा, आदिवासी शिक्षा, सेना के शहीदों के परिवारों को आवश्यक सहायता पशु कल्याण जैसे कई सकारात्मक गतिविधियों को अमल में लाया जाता है उद्योग ने सामूहिक रूप से और व्यक्तिगत स्तर पर बालिका शिक्षा, स्वच्छता, कैंसर उपचार, तस्करी किए गए बच्चों के बचाव, जरूरतमंदों को कृत्रिम अंगों की उपलब्धता का प्रावधान आदि जैसे अन्य कारणों में हत्वपूर्ण योगदान दिया है उद्योग कोविड-19 महामारी से प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभाई है और इसकी पहल ने हजारों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।
जीजेईपीसी के अध्यक्ष, कॉलिन शाह ने कहा, ज्वेलर्स फॉर होप विद द हार्टस ऑफ गोल्ड समाज की बेहतरी के लिए हमारे उद्योग द्वारा की गई कल्याणकारी गतिविधियों का एकमात्र ज्ञात संग्रह है व्यक्तिगत स्तर पर या संयुक्त रूप से उद्योग जगत के इन नेक पहलों के बारे में काफी कम लोगों को पता है और उद्योग जगत के इस पक्ष को कभी भी वृहद स्तर पर प्रकाशित नहीं किया गया जीजेईपीसी ने यह आवश्यक समझा कि उद्योग जिन अच्छे कार्य से जुड़ा हुआ है उसका डॉक्यूमेंटेशन किया जाए बुक में इनमें से कुछ योगदानों का वर्णन परिषद द्वारा एक सराहनीय प्रयास है हम आशा करते हैं कि ये शॉर्ट स्टोरीज रत्न तथा आभूषण ज्वेलरी समुदाय के लिए अधिक सद्भावना पैदा करने की दिशा में एक लंबा रास्ता तय करेंगे और युवा पीढ़ी के मन में उद्योग के बारे में एक स्थायी सकारात्मक प्रभाव छोड़ेगी। स्वास्थ्य रत्न और स्वास्थ्य कोष दो महत्वपूर्ण जीजेईपीसी की पहल हैं जो सभी रत्न और आभूषण कारिगरों को किफायती दरों गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करती हैं स्वास्थ्य रत्न परिषद सदस्य कंपनियों के कर्मचारियों के लिए एक ग्रुप मेडिक्लेम योजना है जबकि स्वास्थ्य कोष एक स्वास्थ्य कोष है जिसके माध्यम से असंगठित कार्यबल के स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम का 75 प्रतिशत भुगतान करता है।












Add Comment