Business Featured

देवीदयाल सोलर सोल्यूशन्स की अश्व फाइनेंस के साथ डील

पावरिंग लाइवलीहुड्स द्वारा समर्थित मुंबई के डिस्ट्रीब्यूटेड रीन्यूएबल एनर्जी अप्लायन्सेज़ इनोवेटर देवीदयाल सोलर सोल्यूशन्स ने अश्व फाइनैंस के साथ रु 1 करोड़ की डील पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे लघु एवं मध्यम उद्यमों को सोलर रेफ्रीजरेटर खरीदने में मदद मिलेगी। एक अनुमान के मुताबिक इससे उत्तर प्रदेश, आसाम और राजस्थान में तकरीबन 200 सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को फाइनैंस के अवसर मिलेंगे और उम्मीद है कि इस साल भारत में देवीदयाल सोलर की बिक्री दोगुना हो जाएगी।

इस अवसर पर तुषार देवीदयाल, संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, देवीदयाल सोलर ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हम अपने सोलर रेफ्रीजरेटर उपभोक्ताओं के लिए एंड-यूज़र फाइनैंसिंग समाधान लेकर आए हैं। यह उपभोक्ताओं के लिए सकारात्मक विकास है, जो अपनी ईएमआई का मिलान अपनी आय के साथ कर सकेंगे। इससे न केवल हमारी कंपनी का विकास होगा बल्कि भारत में सोलर रेफ्रीजरेटर्स को भी बढ़ावा मिलेगा। पावरिंग लाइवलीहुड्स डीआरई एंड-यूज़र फाइनैंसिंग के हमारे दृष्टिकोण को हमेशा समर्थन देता रहा है।’’

अनंथ अरावामुंडन, सेक्टर लीड, क्लाइमेट एक्शन, विलग्रो ने कहा, ‘‘पावरिंग लाइवलीहुड्स अपने कमर्शियल मॉडल्स को बढ़ावा देने के लिए पिछले एक साल से देवीदयाल सोलर के साथ काम कर रहा है। एंड-यूज़र फाइनैंसिंग एक पावरफुल टूल है जो देवीदयाल एवं इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने वाले छोटे कारोबारों के विकास को बढ़ावा देता है। यह साझेदारी बताती है कि किस तरह एक फाइनैंसिंग कंपनी और एक स्टार्ट-अप एक साथ मिलकर नव्यकरणीय उर्जा पर आधारित नौकरियां एवं आजीविका के अवसर उत्पन्न कर सकते हैं तथा इस तरह की साझेदारियों के मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।’’

अभिषेक जैन, फैलो एवं डायरेक्टर-पावरिंग लाइवलीहुड्स, काउन्सिल ऑन एनर्जी, एनवायरनमेन्ट और वॉटर (CEEW) ने कहा, ‘‘हम सभी एक स्वच्छ उर्जा के भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं। तो ग्रामीण या संवेदनशील आबादी इसके फायदों से वंचित क्यों रहे? देवीदयाल सोलर के रेफ्रीजरेटर और फ्रीज़र सैंकड़ों ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओ की आजीविका को सक्षम बनाते हैं और उनकी महत्वाकांक्षाओं को साकार करते हैं। स्वच्छ उर्जा जहां एक ओर आर्थिक दृष्टि से आकर्षक है, वहीं दूसरी ओर इसके लिए निवेश भी ज़रूरी है। अश्व फाइनैंस एवं देवीदयाल सोलर के बीच एंड-यूज़र फाइनैंसिंग सुविधा की घोषणा से लागत संबंधी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। हमें खुशी है कि पावरिंग लाइवलीहुड्स ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ उर्जा के मिशन को समर्थन दे रहा है।’’

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics