Featured Food & Drinks

पेप्सी ने लिमिटेड एडिशन कैन्स पेश किए

बहादुरी और निस्वार्थ सेवा की कहानियां अमर होती हैं क्योंकि वे हमेशा के लिए हमारी यादों में बस जाती हैं। भारतीय सैनिकों की इसी निस्वार्थ भावना और बहादुरी को सलाम करने के लिए देश द्वारा लड़ी गई सबसे मुश्किल जंगों में से एक में भारत की जीत का परचम लहराने वाले कारगिल के शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा और कई अन्य बहादुरों को श्रद्धांजलि देते हुए बेवरेज ब्रांड पेप्सी ने लिमिटेड एडिशन कैन्स लॉन्च किए और एक भावभीनी कविता जारी की।

नीले और सुनहरे रंग में आने वाले इन लिमिटेड एडिशन कैन्स पर पेप्सी का आइकॉनिक ये दिल मांगे मोरÓ स्लोगन लिखा हुआ है जिसे कैप्टन विक्रम बत्रा ने अमर बना दिया। इस बहादुर सैनिक ने इसी स्लोगन के जरिए अपने मिशन की सफलता को जाहिर किया था। इन लिमिटेड एडिशन कैन्स पर क्यूआर कोड भी है जिसके जरिए कंयूमर्स कैप्टन विक्रम बत्रा को दी गई पेप्सी की दिल को छू लेने वाली श्रद्धांजलि देख सकते हैं। यह शानदार कविता को कारगिल में शहीद हुए कैप्टन बत्रा के जैसे ही दिखने वाले उनके जुड़वां भाई विशाल बत्रा ने आवाज़ दी है। इस वीडियो के ज़रिए विशाल बत्रा भाई के साथ बिताए समय और उनकी बहादुरी के किस्सों को याद कर रहे हैं। इस श्रद्धांजलि में कैप्टन बत्रा के जीवन के मील के पत्थरों को भी दिखाया गया है- जिसमें पासिंग आउट परेड के शुरुआती दिनों से लेकर पॉइंट 4875 पर फतह हासिल करने पर उनका सुर्खियों में आना शामिल है। उनकी याद इस चोटी का नाम बत्रा टॉप रख दिया गया है।

इस श्रद्धांजलि के बारे में श्री विशाल बत्रा ने कहा कि 22 साल पहले रेडियो पर विक्रम की दमदार आवाज़ गूंजी थी और जब उसने ये दिल मांगे मोर कहा तो सभी उम्र के भारतीयों में देशप्रेम की भावना ने हिलोरे लिए। आज कारगिल विजय दिवस से पहले मैं बहुत गौरवान्वित और आभारी महसूस कर रहा हूं कि पेप्सी उनके इस निस्वार्थ भाव और बहादुरी की कहानी को देशभर में लेकर जा रही है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics