Business Featured

सचिन बंसल के नवी म्यूचुअल फंड ने नवी निफ्टी 50 इन्डेक्स फण्ड लाँच किया

नवी म्यूचुअल फंड, जो कि सचिन बंसल्स बीएफएसआई का एक हिस्सा है ने नवी निफ्टी 50 इन्डेक्स फण्ड लाँच करने की घोषणा की है। यह एक ओपन एन्डेड स्कीम है, जो कि पैसिव फण्ड श्रेणि में किसी भी अन्य इन्डेक्स स्कीम की तुलना में सबसे कम लागत वाली है। यह 10 दिवसीय एनएफओ अभिदान के लिए 3 जुलाई 2021 को खुलकर 12 जुलाई 2021 को बंद होगा।

इस योजना का निवेष उद्देष्य ट्रेकिंग एरर (त्रुटि) के अधीन निफ्टी 50 इन्डेक्स में षामिल कम्पनियों के स्टाॅक्स में निवेष कर निफ्टी 50 इन्डेक्स के बराबर रिटर्न हासिल करना है।

इस प्रत्यक्ष योजना पेषकष के तहत प्रस्तावित 0.06 प्रतिषत व्यय अनुपात सूचकांक योजनाओं की श्रेणि में अभी तक का सबसे कम है। इन्डेक्स फंड्स के लिए श्रेणि के अनुसार औसत खर्च अनुपात 0.25 प्रतिषत है एवं अनेक विधमान इन्डेक्स फण्ड्स 0.15 प्रतिषत से लेकर 0.20 प्रतिषत के दायरे में खर्च वसूल रहे है। नवी की नई योजना उन निवेषकों के लिये उपयुक्त होगी, जो कि दीर्घकालिन पूंजी लाभ, निफ्टी 50 इन्डेक्स में समाहित प्रतिभूतियों एवं बाजार के दिग्गजों की विकास तक अपनी पहुंच कायम करना चाहते है।

नवी एएमसी लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ सौरभ जैन ने नये फण्ड पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कि, सभी फण्ड्स के पास प्रोफेषनल पोर्टफोलियों मैनेजर्स होते है। एक इन्डेक्स फण्ड के साथ निवेषकों को षेयरों के चयन के लिये विषेषज्ञता प्राप्त करने के लिये अधिक भुगतान करने की आवष्यकता नहीं होती है। निवेषकों को वास्तविक लाभ खर्च अनुपात में कमी लाकर किया जाता है, जबकि इन्डेक्स फण्ड के माध्यम से उन्हें समान गुणवत्ता वाले पेषेवर पोर्टफोलियों प्रबंधन की सेवाऐं ही प्रदान की जाती है। हमारे भागीदारों के साथ काम एवं हमारी प्रौद्योगिकी प्रष्ठभूमी के लाभ उठाते हुऐ नवी ने प्रत्यक्ष योजना प्रस्ताव के तहत लागत को घटाकर 0.06 प्रतिषत कर दिया है, जो कि वर्तमान में सूचकांक योजनाओं की श्रेणी में सबसे कम है।  

इस लो-कॉस्ट इंडेक्स फंड की शुरुआत ऐसे समय में हुई है जब कई एएमसी अपने खर्च अनुपात में तेजी से बढ़ोतरी कर रही हैं। संयोग से, अमेरिकी बाजारों ने पैसिव स्पेस में भारी वृद्धि देखी है, जिसमें पैसिव फंडों का एयूएम में लगभग 40 प्रतिषत योगदान है और सबसे बड़ा यूएस एएमसी, वेंगार्ड कम लागत वाले निवेश विकल्प प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

About the author

admin

Add Comment

Click here to post a comment

Topics