दुनिया की सर्वाधिक तेजी से बढ़ रही बीयर कंपनी बीरा 91 ने आज देश की पहली प्रीमियम राइस स्ट्रॉन्ग लागर – राइज़ (RISE) लॉन्च करने की घोषणा की है।
बीरा 91 राइज़ दरअसल, एशियाई परंपराओं के मुताबिक पेश प्रीमियम राइज़ लागर है जिसे भारत में उपलब्ध स्थानीय चावल से तैयार किया जाता है और यह ड्राइ, लाइट तथा ब्रिलिएंट स्पार्कल के साथ आती है।8% abvसे भी कम के साथपेश लागर प्यास बुझाने वाली है जिसमें जापान की सोराची एस हॉप्स से ताज़गी का अद्भुत अहसास मिलता है और यही इसबीयर को इसका खास लैमन सिट्रस एरोमा भी देती है। राइज़बीयर नए दौर के उन आधुनिक ग्राहकों के लिए है जिन्हें अलग फ्लेवर्स की तलाश है और यह बीरा 91 के पहले से मौजूद सात खास फ्लेवर्स वाले पोर्टफोलियो में एक नई पेशकश है।
लाइट बॉडी, क्लीन और क्रिस्प टैक्सचर के साथ, राइज़ वाकई खास है। इसका राइस बेस (चावल) इसे ड्राइ और लाइट बनाता है जबकि सोराची एस हॉप्स से इसमें समाता है इसका मोहक सिट्रस एरोमा। राइज़ को करी, स्पाइसी डिश या बारबेक्यू के साथ लिया जा सकता है और यह पैलेट-क्लींज़र की तरह भी है।
राइज़ के लॉन्च के बारे में अंकुर जैन, फाउंडर एवं सीईओ, बीरा 91 ने कहा, ”भारत में चावल को काफी पसंद किया जाता है और राइज़ तैयार करने के लिए हमने देश के तटीय इलाकों से प्राप्त चावलों का इस्तेमाल किया है जबकि इसमें मिली सोराची एस हॉप्स को जापान से मंगवाया जाता है। हमारी ब्रुइंग टीम ऐसे फ्लेवर्स बनाने के लिए खासतौर से काम करती है जिनका लोकल कनेक्ट
हो और जिनसे ग्राहकों को कोई खास अनुभव मिले। हम भारत की पहली स्ट्रॉन्ग लागर लॉन्च कर रोमांचित हैं और हमें पूरा भरोसा है कि राइज़ देश की प्रीमियम स्ट्रॉन्ग लागर कैटेगरी में गेम-चेन्जर साबित होगी।”
बीरा 91 राइज़ को देशभर के महानगरों में 330 मिली तथा 650 मिली की बोतलों और 500 मिली कैन्स में उपलब्ध कराया जाएगा।













Add Comment